Banda News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में CBI जाँच की मांग

Banda News: दलित महिला के साथ गैंगरेप कर के उसकी हत्या कर दी गई थी। पूरे मामले में मृतक की बेटी बलात्कार कर हत्या का आरोप लगा लगाया था।

Report :  Anwar Raza
Update: 2023-11-04 11:42 GMT

Swaraj Panther Party demands CBI inquiry into gang rape and murder of Dalit woman

Banda News: 31 अक्टूबर को गिरवा थाना अंतर्गत पत्योरा गांव में एक दलित महिला की सामूहिक बलात्कार के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी। दलित महिला का शव नग्न अवस्था मे कई टुकड़ों में आरोपी के चक्की घर से बरामद हुआ था। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने अपने बयान में इस घटना का कारण चक्की में महिला का फंस करके मौत होना बताया है। पुलिस की थ्योरी पर पीड़ित के परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। बेटी ने खुद आरोप लगाया था कि उसकी मां की हत्या बलात्कार के बाद हुई। आज स्वराज पैंथर पार्टी ने अपने कार्यालय में भारत को श्रद्धांजलि देते हुए यह मांग की है कि उक्त प्रकरण में पुलिस लीपापोती कर रही है। दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वराज पैंथर पार्टी के नेतृत्व में जमा सैकड़ों की तादाद में लोगों में आक्रोश था। उनकी मांग थी कि इस हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए।

यह था पूरा मामला

बता दें कि 31 अक्टूबर, 2023 को बांदा के गिरवां थाना के पतौरा गांव में दिल को दहला देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई थी। जहाँ एक दलित महिला के साथ गैंगरेप कर के उसकी हत्या कर दी गई थी। पूरे मामले में मृतक की बेटी बलात्कार कर हत्या का आरोप लगा लगाया था। वहीं पुलिस इस घटना को हादसा बताया दिया।

मृतक की बेटी ने सुनाई आंखों देखी घटना

मृतक की बेटी ने कहा था कि उनकी माँ को दोपहर 1 बजे गांव के राजकुमार ने चक्की घर मे काम करने के बहाने बुलाया गया था। लेकिन 15 मिनट बाद जब मृतक की पुत्री चक्की घर गई तो उसने देखा कि चक्की घर का दरवाजा बंद है और अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही है। लड़की के देर तक चिल्लाने के बाद, चक्की घर का दरवाजा खुला, वहां 4 से 5 लोग शराब पिये हुई थे और लड़की को अंदर जाने से मना कर रहे थे। किसी तरह लड़की अदंर भाग के गई तो वहाँ उसकी माँ का शव बिना कपड़ों के कई टुकड़ो में मिला था। मृतक की लड़की ने आरोप लगाया था, कि उसकी माँ के साथ बलात्कर करके हत्या की गई है।

Tags:    

Similar News