Banda News: UP को बजट में कुछ नहीं मिलने के विपक्ष के झूठ की पोल खोल रही योगी सरकार

Banda News: बजट का सबसे ज्यादा अंश उत्तर प्रदेश को मिला है। इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग उभार के लिए 2.44 लाख करोड़ का आवंटन प्रदेश की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का आधार बनेगा।

Report :  Om Tiwari
Update: 2024-07-28 15:52 GMT

Banda News -Photo- Newstrack 

Banda News: उत्तर प्रदेश सरकार केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार की पोल खोलने में जुटी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम आदि विभागों के मंत्री राकेश सचान ने रविवार को बांदा में विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए बजट में उत्तर प्रदेश को मिली महत्ता सामने रखी। भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से कहा, बजट में उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिलने के विपक्ष के झूठ की कलई इसी खुल जाती है कि बजट का सबसे ज्यादा अंश उत्तर प्रदेश को मिला है। इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग उभार के लिए 2.44 लाख करोड़ का आवंटन प्रदेश की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का आधार बनेगा।

बजट से निखरेगा UP का चेहरा, युवाओं को मिलेगा लाभ

मंत्री सचान ने कहा, केंद्र सरकार की 1000 आईटीआई हब और स्पोक व्यवस्था में अपग्रेड करने की घोषणा के तहत उत्तर प्रदेश के करीब 100 आईटीआई अपग्रेड होने से 3.5 लाख युवा लाभान्वित होंगे। इंटर्नशिप योजना से प्रदेश के 2 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। 10 राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से 2000 नई सड़कें बनेंगी। पीएम सूर्य योजना से 20 लाख परिवारों लाभन्वित होंगे।


सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए मिशन 2047 पर काम कर रही सरकार

सचान ने कहा, बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 3 लाख करोड़ रुपये पास किए गए हैं। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सरकार मिशन 2047 पर काम कर रही है। इसका फायदा देश की जनता को होगा। सोना-चांदी पर वेट घटाने से कीमतें नीचे आई हैं। सचान के साथ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, आरके पटेल, संतोष गुप्ता, ममता मिश्रा, आनन्द स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, दीपक राजपूत और निखिल सक्सेना आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।


केंद्रीय बजट संगोष्ठी में भी विपक्ष खासकर कांग्रेस पर बोला हमला

पत्रकारों से मुखातिब होने से पहले काबीना मंत्री सचान ने भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट को विकसित भारत का आधार बताया। सचान ने कहा, मोदी सरकार का 15वां बजट देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। गरीब, अमीर, किसान, मजदूर सबका ख्याल रखा गया है। विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। कहा, कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा रहे हैं। राहुल और सोनिया गांधी जमानत पर हैं। कांग्रेस के लोग झूठ बोलने की राजनीतिक कर रहे हैं। भारत आज हथियार सप्लाई कर रहा है। पहली बार रक्षा क्षेत्र में निर्यात हो रहा है। उन्होंने कहा, बजट प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता को समर्पित है।


सदर MLA प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य नेताओं ने भी रखे विचार

संगोष्ठी को पूर्व सांसद आरके पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा अखिलेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा और संचालन जिला महामंत्री विवेकानन्द गुप्ता ने किया। पूर्व विधायक राजकरण कबीर, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता और बांदा नपा अध्यक्ष मालती बासू समेत अखिलेशनाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, सीताराम वर्मा, जागृति वर्मा, नरेन्द्र सिंह नन्ना, संतू गुप्ता, दिनेश यादव, पंकज रैकवार, उत्तम सक्सेना, सुधीर सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी, वंदना गुप्ता, स्वर्ण सिंह सोनू और मोहित गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनी PM मोदी के मन की बात

इससे पहले भाजपा कार्यालय में मंत्री सचान ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देखा सुना। सचान ने बताया, मन की बात में प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों और इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने असम के मैदाम के बारे में विस्तार से बात की, जिन्हें हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने खादी की बढ़ती लोकप्रियता, हर घर तिंरगा अभियान के प्रति उत्साह और देश के सफल बाघ संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में सरकार की नई पहल ‘मानस’ का भी उल्लेख किया। इस दौरान ममता मिश्रा, प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, जागृति वर्मा, विवेकानन्द गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू राजपूत, संतू गुप्ता, दिनेश यादव, पंकज रैकवार और जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News