Banda Crime News: UP STF को मिली बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल तस्करी करने वाले तस्करों को किया गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा में यूपी STF ने अवैध पिस्टल बनाने वाले व तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-22 22:26 IST

UP STF को मिली बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल तस्करी करने वाले तस्करों को किया गिरफ्तार: Photo- Social Media

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में यूपी STF को अवैध पिस्टल की तस्करी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी STF ने अवैध पिस्टल बनाने वाले व तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। STF को पकड़े गए तस्करों के पास भारी मात्रा में असलहे और अवैध असलहे बनाने की मशीन मिली है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक ये गिरोह बिहार के जनपद मुंगेर बिहार के  कारीगर से अवैध पिस्टलों का निर्माण करवा कर लाते थे और इन पिस्टलों को अपने लोगों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया करते थे। STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त शुभम सिंह, अनुज सिंह, संजीव पौदार, प्रदीप शर्मा के पास से अवैध असलहा बनाने की मशीन व कई उपकरण सहित कई अवैध असलहे बरामद किये गए हैं। सभी अभियुक्तों को मोहल्ला गुलाब नगर बांदा से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन अपराधियों ने पिस्टल बनाने के लिए मशीनऔर उपकरणों की खरीद कानपुर और दिल्ली में की थी। इसके बाद अवैध असलहा की फैक्ट्री को बांदा कोतवाली इलाके में स्थापित किया था। ये लोग काफी समय से यह काम कर रहे थे। आश्चर्य की बात ये है कि शहर में  चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री की किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। इस फैक्ट्री में बने असलहे दूसरे राज्यों में पांच से सात हजार में बेचे जाते थे। 

Tags:    

Similar News