Banda News: हर्ष फायरिंग नौजवान जख्मी, कोतवाली देहात के जौरही गांव का मामला

Banda News: हर्ष फायरिंग पर शासन ने रोक लगाई हुई है, लेकिन इन सब के बावजूद हर्ष फायरिंग में लोगों के जख्मी होने या मारे जाने के मामले सामने आते रहते हैं।

Report :  Om Tiwari
Update:2024-10-07 19:57 IST

Banda News: (Pic- Newstrack)

Banda News. मामा के यहां निमंत्रण में आया युवक हर्ष फायरिंग की चपेट में आ गया। गोली उसके दाएं कंधे को छीलते हुए निकल गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस हरकत में नजर आई। बताया गया, मामले की जांच कर जरूरी ऐक्शन लिया जाएगा।

शासन की रोक और प्रशासन की सख्ती से भी नहीं लगी हर्ष फायरिंग में लगाम

हर्ष फायरिंग पर शासन ने रोक लगाई हुई है। प्रशासन भी सख्ती बरतता है, लेकिन इन सब के बावजूद हर्ष फायरिंग में लोगों के जख्मी होने या मारे जाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे मामलों की सूची में आज नया मामला जुड़ा है।

मामा के यहां फायरिंग की चपेट में आया युवक मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का निवासी

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खरेया गांव का 20 वर्षीय प्रिंस प्रजापति अपने मामा के यहां निमंत्रण में कोतवाली देहात के जौरही गांव गया था। फंक्शन चल रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी। फायरिंग करने वालों में किसी का हाथ लहराया और गोली तेज के दाएं कंधे को रगड़ती हुई आगे निकल गई।

गोली खाकर युवक के गिरते ही मची अफरातफरी, खुशियां खामोशी में बदलीं

गोली की रगड़ से जख्मी होकर युवक वहीं गिर पड़ा। अफरातफरी मच गई। खुशियां खामोशी में बदल गईं। युवक को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान युवक ने पत्रकारों को पूरा वाकया बताया।इस बीच सूचना पाकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। जांच के बाद जरूरी ऐक्शन दिख सकता है।

Tags:    

Similar News