पुलिस के भेष में सशस्त्र डकैतों ने होमगार्ड को किया घायल, फायरिंग करते हुए फरार

यूपी में सरकार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लाख दावे करती है, लेकिन बेखौफ अपराधी आए दिन दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती

Update: 2017-12-23 14:10 GMT
पुलिस के भेष में सशस्त्र डकैतों ने होमगार्ड को किया घायल, फायरिंग करते हुए फरार

बाराबंकी: यूपी में सरकार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लाख दावे करती है, लेकिन बेखौफ अपराधी आए दिन दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपराधियों को ढूंढने का बहाना बनाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ लेती है।

यूपी के बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र का लालपुरवा गांव बन्दूक की गोलियों से उस समय दहल गया, जब इस गांव के निवासी और सचिवालय लखनऊ में तैनात राजकुमार सिंह के घर पर आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल दिया। यही नहीं डकैतों ने राजकुमार सिंह की पत्नी को भी घायल कर घर में घुसकर लूटपाट करना शुरू कर दिया। लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने होमगार्ड राजकुमार सिंह पर गोली चला दी।

दाहिने कंधे पर गोली लगने से राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इतने में शोर सुनकर आप पास के गांव वाले इकठ्ठा होने लगे जिस पर डकैत हवाई फायरिंग करते हुए खेतों के रास्ते से भाग गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आला अधिकारियों ने डकैतों की तलाश की लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

इस घटना में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि घायल होमगार्ड की पत्नी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सशत्र डकैत पुलिस से मिलती जुलती वेशभूषा में थे और खुद को पुलिस वाला बता रहे थे। शायद इसी वजह से पीड़ित परिजनों ने डकैतों के आने को इतनी गम्भीरता से नहीं ले लिया। और ऐसी वारदात घटित हो गई।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी के दावे कर रही है।

Tags:    

Similar News