Barabanki: चार युवको ने दलित महिला से किया गैंगरेप, अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम

Barabanki News: पुलिस ने महिला को छुड़वाया और एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। जबकि तीन लोग फरार हो गये। अब पीड़ित महिला और उसका परिवार बाराबंकी पुलिस पर मदद की बजाय उल्टा धमकाने और जबरन सुलह कराने का आरोप लगा रहा है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2023-12-26 10:33 GMT

Barabanki News (Pic:Newstrack)

Barabanki News: बाराबंकी जिले से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक दलित महिला का पहले चार लड़कों ने कार से अपहरण किया। फिर उसे लेकर एक खाली घर में पहुंचे। जहां उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चारों लड़कों ने पूरी रात बारी-बारी से उस दलित मलिला के साथ गैंगरेप किया। जब पीड़ित महिला ने किसी तरह मोबाइल से अपने घर वालों को सूचना दी, तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंची।

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला को छुड़वाया और एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। जबकि तीन लोग फरार हो गये। अब पीड़ित महिला और उसका परिवार बाराबंकी पुलिस पर मदद की बजाय उल्टा धमकाने और जबरन सुलह कराने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित परिवार ने जब बाराबंकी एसपी से मदद की गुहार लगाई, तब पुलिस हरकत में आई और अब कार्रवाई करने की बात कह रही है।

यह पूरी वारदात बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां की पीड़ित महिला ने बताया कि उसका ससुराल वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर वह ससुराल से अपने मायके जाने के लिये निकली। जैसे ही वहीं सड़क पर आई, पीछे से आ रही एक कार पर बैठे चार लोगों मुगले आजम उर्फ रियाज, भूरे, शब्बू और इस्लामुद्दीव नाम के लोगों ने उसे छोड़ देने की बात कही।

महिला ने बताया कि उन लोगों ने उसे छोड़ने के बजाय जबरन उसका अपहरण कर लिया। सभी चार लोगों ने उसे एक घर में बंद करके बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के मुताबिक सभी नशे में धुत्त थे। महिला ने बताया कि जब चारों लोग सो गये, तब उसने मोबाइल से अपने घर वालों को फोन किया। तब उन लोगों को पुलिस को जानकारी दी।

पीड़िता ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर थाने गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी मदद करने के बजाय उल्टा उसे ही धमकाया और सुलह करने का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने जबरन उसका बयान गलत बयान करवाया। वहीं पीड़ित महिला के परिजनों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। परिजनों ने बताया कि पुलिस उनकी लड़की और दामाद दोनों को थाने में बिठाये रही और मिलने नहीं दिया। सुलह करने की शर्त पर पुलिस ने उन लोगों को लड़की से मिलवाया।

वहीं बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक सीएन सिन्हा ने बताया कि 25 दिसंबर को देवा थाने में जब इस संबंध में सूचना मिली। उसके तुरंत बाद ही इसे लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है। एएसपी के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जितने भी अभियुक्तों की जानकारी इस मामले में मिलेगी। सभी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News