Barabanki News: जेपी की प्रतिमा पर अखिलेश को माल्यार्पण से रोकने को गोप ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कही ये बात

Barabanki News: अखिलेश यादव को जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने पर सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update:2024-10-11 19:31 IST

जेपी की प्रतिमा पर अखिलेश को माल्यार्पण से रोकने को गोप ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण: Photo- Newstrack

Barabanki News: सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने पुल‍िस के रोके जाने के बाद लखनऊ में अपने आवास के बाहर ही जय प्रकाश नारायण की एक प्रत‍िमा पर माल्‍यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। अखिलेश ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन जेपीएनआईसी के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं, लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही।

अखिलेश यादव को जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने पर सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है। इसीलिए अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से रोका गया। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के भाजपा को उत्तर प्रदेश से विदा करने का काम करेगी।

योगी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है- गोप

गोप ने कहा कि योगी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। पिछली बार भी अखिलेश यादव को जेपीएनआईसी जाने से रोका गया था। अखिलेश यादव जेपीएनआईसी को वर्ल्ड क्लास का बना रहे थे। लेकिन भाजपा ने सरकार में आने के बाद वहां के काम को रुकवा दिया गया। आखिर सरकार वहां की कौन सी चीज छिपाना चाहती है। पिछली बार भी अखिलेश यादव को वहां जाने से रोकने का काम किया था। लेकिन जनता अब सबकुछ समझ चुकी है। इसीलिये 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है।

अखिलेश यादव को माल्यार्पण से रोकना गलत- गोप

गोप ने कहा कि जय प्रकाश नारायण बहुत बड़े नेता थे। उनकी जयंती पर अखिलेश यादव को माल्यार्पण से रोकना काफी गलत है। लोकतंत्र में सभी को सामाजिक कार्यों में हर जगह आने-जाने की छूट है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है। इसीलिये अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से रोका गया। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। योगी सरकार की इन्हीं गल्तियों के चलते 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता उसे विदा करेगी और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने का काम करेगी। अखिलेश यादव ने डबल इंजन की सरकार को रोकने का काम किया है। समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश से विदा करने का काम करेगी।

Tags:    

Similar News