Barabanki News: खेत में महिला, ग्रामीणों ने समझा चोर, हुआ हंगामा, अब थाने से पता चली सचाई

Barabanki News: पूरा मामला बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अछेछा गांव का है। यहां के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर खेत पर गए हुए थे। खेत पर पहुंचने के दौरान ग्रामीणों को एक अज्ञात महिला खेत में छिपी दिखाई दी।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2024-09-10 07:36 GMT

Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी जिले में कुछ ग्रामीणों को खेत में एक महिला बैठी दिखाई दी। उन्होंने महिला को चोर समझ कर पकड़ लिया। महिला चोर पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण महिला से काफी देर तक पूछताछ करते रहे, लेकिन महिला ने कुछ भी नहीं बताया। बाद में पुलिस और महिला को लेकर थाने गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पूरा मामला बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अछेछा गांव का है। यहां के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर खेत पर गए हुए थे। खेत पर पहुंचने के दौरान ग्रामीणों को एक अज्ञात महिला खेत में छिपी दिखाई दी। खेतों पर महिला को छिपे देखकर ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में चोरी की नीयत से रात में कुछ चोर आ रहे हैं, यह महिला भी उसी गिरोह की सदस्य है।

ग्रामीणों ने घंटों महिला से पूछताछ की, लेकिन महिला ने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान के पहुंचने के बाद भी महिला ने अपने बारे में कुछ भी नहीं बताया। घंटों पूछताछ करने बाद ग्राम प्रधान ने डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने गई। जहांगीराबाद पुलिस ने बताया है कि सोमवार रात में सूचना मिली थी। पीआरबी के साथ थाने की भी टीम मौके पर गई थी। महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। ग्रामीणों ने चोर समझकर घंटों हंगामा काटा था।

Tags:    

Similar News