Bareilly News: मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, मौत

Bareilly News: मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ युवक को खीचते हुए नदी में लेकर चला गया। युवक के दोस्तों ने उसको बचाने की बहुत कोशिश की पर मगरमच्छ अपने साथ युवक को पानी के अंदर खीच लिया।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-07-14 14:58 GMT

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Bareilly News: दोस्तों के साथ नदी में मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ युवक को खीचते हुए नदी में लेकर चला गया। युवक के दोस्तों ने उसको बचाने की बहुत कोशिश की पर मगरमच्छ अपने साथ युवक को पानी के अंदर खीच लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-रोते नदी पर पहुंचे। आज कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी में मिला जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के घर में कोहराम मच गया।

भदपुरा ब्लॉक के गांव जरपा मोहनपुर के रहने वाले राम सिंह राठौर का बेटा रविंद्र कुमार (18) वर्ष अपने साथी अजीत कुमार और नन्हें के साथ देवहा नदी में मछली पकड़ने गया था। बारिश होने के चलते नदी में पानी काफी था। वो अपने साथियों के साथ नदी किनारे मछली पकड़ने लगा। अचानक से मछली पकड़ते वक्त नदी के अंदर से मगरमच्छ निकल आया। मगरमच्छ देख युवकों के होश उड़ गए। जब तक रविंद्र कुमार अपने आप को संभाल पाता तब तक इससे पहले ही मगरमच्छ उसको अपने मुंह मे दबाकर पानी के अंदर लें जानें लगा।

रविंद्र के साथियों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश पर मगरमच्छ युवक को अपने साथ पानी के अंदर ले गया। साथियों ने रविंद्र के घर आकर घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन ग्रामीणों के साथ नदी किनारे पहुंचे और रविंद्र की तलाश शुरू की। सूचना पर थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार को रविंद्र का शव नदी के अंदर से बरामद हो गया। जैसे ही युवक का शव परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Tags:    

Similar News