Bareilly News: कॉलेज के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छह माह पहले हुई थी शादी

Bareilly News: जिले के नवाबगंज में एक कॉलेज के पास युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।;

Report :  Sunny Goswami
Update:2023-11-23 17:59 IST

बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: जिले के नवाबगंज में एक कॉलेज के पास युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत बरखेड़ा के ग्राम नत्थू रमपुरा रहने वाले मृतक अर्जुन (25) कुछ समय से नवाबगंज कस्बे मे रहकर मेहनत मजदूरी करता था, मेहनत मजदूरी करके वह अपने घर का खर्चा चलाता था। अर्जुन की शादी छह महीने पहले वहीं की रहने वाली रोहिणी से हुई थी। अर्जुन के पिता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू होने लगा था। मृतक के पिता ने बताया कि अर्जुन पर उसकी पत्नी मायके जाने का दवाब बनाती रहती थी जिससे उसका बेटा बहुत परेशान रहने लगा था।

परिवार के लोगों का कहना है कि अर्जुन अपने माता पिता के साथ कस्बे मे ही किराये के मकान में रहता था। आज जैसे ही लोगों ने एक कॉलेज मे समीप अर्जुन का शव पेड़ से लटका देखा तो लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने पेड़ से लटके शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत से अधेड़ माँ बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News