Bareilly News: वकीलों और क्लाइंट के बीच जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bareilly News: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांत कराया।

Report :  Sunny Goswami
Update:2024-09-26 18:39 IST

तहसील परिसर में हुई मारपीट (Video: Newstrack)

Bareilly News: आंवला तहसील परिसर मे वकीलों मे क्लाइंट को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारपीट में वकीलों और क्लाइंटो को गंभीर चोट आई है। लाठी डंडे मारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिलाएं चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं जिससे तहसील परिसर मे अचानक हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पूरा मामला आंवला तहसील परिसर का है।

32 सेकेंड का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो पर लोगों का कहना है कि क्लाइंट को लेकर वकीलों मे लाठी डंडे चल गए। जिसका एक वीडियो घटना के कुछ घंटो बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मारपीट के दौरान महिलाएं चिल्लाती रही। करीब 32 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तारीख पर आया था क्लाइंट

क्लाइंट प्रेमपाल ने बताया कि गुरुवार को वो आंवला तहसील पर अपनी तारीख के लिए आया था। उसे तहसील परिसर मे देख एक महिला गाली गलौज करने लगी। उसने बताया कि महिला की तरफ उसने ध्यान नहीं दिया। तभी आरोपी गंगा प्रसाद ने अपना लड़का भेजा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया है। मामले में किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

वकील ने बताई आपबीती

घायल वकील हरीश चौहान ने बताया कि शुभम और गौरव अपने साथ कुछ खुराफाती लड़कों को साथ रखते हैं। कुछ दिनों से वो अपने क्लाइंटों से उनको गालियां दिला रहे थे। जिसका उन्होंने कई बार विरोध भी किया। पर वो नही माने। आज गुरुवार को तहसील परिसर में इन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। वो जबतक कुछ समझ पाते उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। जिससे वो घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Tags:    

Similar News