Bareilly News: दोस्त के साथ दिल्ली जा रहे युवक की हादसे में हुई मौत, साथी घायल

Bareilly News: बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-08-11 04:23 GMT

Bareilly News (Pic: Social Media)

Bareilly News: रफ्तार से जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक सड़क हादास बरेली में भी हुआ। बाइक से दोस्त के साथ दिल्ली जा रहे युवक की रामपुर मे बाइक फिसल गई जिसमे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया।

दिल्ली जाते समय हादसा

थाना फरीदपुर के गांव फरखपुर निवासी बीस वर्षीय मोहिद पुत्र नन्हें शाह और रामपुर के मिलक अरबाज दिल्ली में साथ रहकर बेकरी में काम करते थे। शुक्रवार को दोनो दोस्त बाइक से दिल्ली से अपने अपने घर आए थे। शनिवार को दोनों दोस्त बाइक से दिल्ली काम पर जाने के लिए लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रामपुर जीरो प्वाइंट के पास पहुंची तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर दौड़े -दौड़े मौके पर पहुंचे।

हादसे में एक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने मोहिद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना युवकों के परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया। हादसे में घायल अरबाज का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेज मामले की जांच मे जुट गई है। मृतक के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे की बात सुनकर बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। सभी की आंखे नम दिखाई दीं। 

Tags:    

Similar News