Bareilly News: किसानों की समस्याओं का अधिकारी समय से करे निस्तारणः सीडीओ

Bareilly News: बैठक में किसानों ने बंदरों और आवारा पशुओं द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान की बात कही। जिस पर सीडीओ ने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-07-18 12:28 GMT

किसानों की समस्याओं का अधिकारी समय से करे निस्तारणः सीडीओ (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश की अध्यक्षता में गुरुवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की जो समस्याएं है उनका समय से निस्तारण करे। बैठक में किसानों ने बंदरों और आवारा पशुओं द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान की बात कही। जिस पर सीडीओ ने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक द्वारा किसान दिवस की कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया एवं कृषकों को फसल बीमा 31 जुलाई 2024 से पूर्व कराने के लिये अनुरोध भी किया गया।

उन्होंने बताया कि जनपद में इफको टोकियो कंपनी फसल बीमा के लिये चयनित है तथा कृषक अपनी फसल का बीमा कराने के उपरान्त जमा की गयी धनराशि की रसीद अपने पास सुरक्षित रखें। वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ0 आरएल सागर द्वारा कृषि से सम्बन्धित नवीन तकनीकी खेती के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कृषकों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी जिससे वो समय पर अच्छी खेती कर अपनी अपनी आय को बड़ा सकते है और दूसरे किसानों को भी उन्नत खेती के बारे मे जागरूक कर सकते हैं।

किसानों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश के सामने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखी गयी। किसानों ने एमपी सिंह द्वारा टंकी की समस्या रखी। किसान राकेश गंगवार द्वारा जिला गन्ना समिति की बैठक कराये जाने, कृषक यामीन मलिक द्वारा बंदरों के कारण फसल बर्बादी एवं इसके समाधान के लिए अनुरोध किया गया। कृषकों द्वारा आवारा छुट्टा पशुओं की समस्या रखी गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Tags:    

Similar News