Bareilly News: महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर होगा मंदिरों में रामायण पाठ

सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में महर्षि वाल्मीकि की जयंती को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया है, जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि जिले में वाल्मीकि जयंती के दिन मंदिरों में रामायण का पाठ करने के साथ ही वाल्मीकि की प्रतिमा पर दीप जलाए जाएं।

Report :  Sunny Goswami
Update:2024-10-01 19:33 IST

महर्षि वाल्मीकि (social media)

Bareilly News: महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती को प्रदेश के समस्त जनपदों में भव्य रूप में मनाये जाने का शासन ने निर्णय लिया है जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि जिले में वाल्मीकि जयंती के दिन मंदिरों में रामायण का पाठ सहित वाल्मीकि की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि बरेली में वाल्मीकि जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि होने का गौरव प्राप्त है जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना की है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श प्रस्तुत करती है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा वर्णित स्थल जिन्हें राम जानकी मार्ग, राम वन-गमन मार्ग आदि के रूप में माना जाता है, सम्पूर्ण भारत वर्ष में लगभग 280 स्थलों के रूप में आज भी विद्यमान हैं। उत्तर प्रदेश में राम जानकी मार्ग तथा राम वन-गमन मार्ग के अन्तर्गत अनेक अनेक स्थल विद्यमान है जहॉ भारतीय संस्कृति के मूल तत्व एवं मान्यताएं सुरक्षित हैं।

वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों एवं मंदिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीप दान के साथ-साथ  8, 12 और 24 घंटे  का वाल्मीकि रामायण का पाठ किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अन्तर्गत श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण पाठ एवं भजन आदि के कार्यक्रम कराये जायेंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन हेतु स्थानीय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों का चयन संस्कृति विभाग द्वारा किया जायेगा।

Tags:    

Similar News