Bareilly News: किसानों की मांगों को लेकर आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगेः अरुण राठी

Bareilly News:मीरगंज तहसील में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किसानों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन ने सिंधौली चौराहे से लेकर तहसील तक पैदल मार्च किया।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-02-03 12:07 GMT

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन (न्यूजट्रैक)

Bareilly News: मीरगंज तहसील में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किसानों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन ने सिंधौली चौराहे से लेकर तहसील तक पैदल मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स उपस्थित रही। किसान यूनियन के नेताओ ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मण्डल अध्यक्ष अरुण राठी ने कहा कि किसान इस सरकार में भी परेशान है।

किसानों की समस्या यहाँ राजस्व विभाग के अधिकारी नहीं सुन रहे है। राशन कार्ड के लिए किसान महीनों से चक्कर लगाकर परेशान हैं। लेकिन पूर्ति विभाग किसानों का राशन कार्ड नहीं बना रहा है। तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जे कर रखे है। लगातार इसकी शिकायत तहसील के अधिकारियों से की जा रही है। पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। केंद्र सरकार ने जो बजट घोषित किया है उसमें किसानों के बारे में कुछ नही सोचा गया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी तो छोड़ो किसान अगर ज़िंदा रह जाये तो यह ही बहुत बड़ी बात होगी। किसानों की फसल को आवारा पशुओं द्वारा बर्वाद किया जा रहा है।

इतनी ठंड होने के बाद भी किसान रात में खेत पर रहकर आवारा पशुओं से अपने फसल की सुरक्षा कर रहा है। जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार ने बताया कि सरकार ने कहा था कि इस सरकार मे किसानों की आय डबल हो जाएगी। लेकिन किसान की आय पहले से भी कम हो गयी है। डीजल और खाद के दाम बढ़ गए। गन्ने के मूल्य में 20 रुपये का इजाफा करके सरकार ने किसान के साथ धोखा करने का कार्य किया है। हर सरकार में किसानों को ठगा गया है। आज यहाँ 500 से लेकर 600 किसान इकठ्ठा हुए है। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयीं तो सैकड़ों की संख्या मे किसान यहाँ इकठ्ठा होंगे। तहसील के अंदर पैर रखने की जगह भी नहीं होगी।

Tags:    

Similar News