Bareilly News: शाही मे फिर मिला महिला का शव, पिछले साल मिले थे नौ शव

Bareilly News: महिला का खेत मे शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इलाके मे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना स्थल का एसएसपी, फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-07-03 08:17 GMT

Bareilly News (Pic: Social Media)

Bareilly News: थाना शाही क्षेत्र के गांव बुझिया जागीर के रहने वाले बिरेंद्र कुमार मंगलवार की शाम को अपने खेत पर काम कर रहे थे। काम करते उनकी निगाह पास के खेत पर गई तो उन्होने खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने घटना की जानकारी गांव के प्रधान पति को दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव खेत में पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य,थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची।

आधार कार्ड से हुई पहचान

महिला के शव के पास एक थैली पड़ी हुई थी जिसमे बैंक की पास बुक और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर अनिता देवी पत्नी सोमपाल निवासी होसपुर थाना शेरगढ़ लिखा हुआ था। पुलिस ने गांव से सोमपाल को बुलाया तो उसके मौके पर पहुंच महिला की शिनाख्त की। महिला के गले मे साड़ी का फंदा लगाकर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को देख ऐसा लग रहा था कि मरने से पहले उसने काफी संघर्ष किया होगा।

पीछले साल मिले थे नौ शव

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुराने मामलो से इसका कोइ जुड़ाव तो नही है इसकी भी जांच कराई जा रही है। पिछले साल शाही और शीशगढ थाना क्षेत्र में नौ महिलाओं की हत्या कुछ इसी तरह से की गई थी। महिला की हत्या करके उनका शव खेत मे पड़ा मिला था। अधिकतर महिलाओं के गले मे फंदा कसा मिला हुआ मिला था जिससे क्षेत्र के लोगों में डर था कि कोइ सीरियल किलर तो क्षेत्र मे नहीं घूम रहा जो महिलाओं पर ही हमला कर उनकी हत्या कर रहा है। अब फिर एक और महिला का शव खेत में मिलने से क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल है। 

Tags:    

Similar News