Basti : नायब तहसीलदार पर लगा महिला सहकर्मी से असफल रेप का आरोप, जान से मारने की धमकी...कपड़े भी फाड़े

Basti News: महिला नायब तहसीलदार ने बताया कि, तीन दिन का अवकाश लेकर अपने निवास स्थान गोरखपुर चली गई। वहां जाकर हमने अपने परिजनों से आपबीती बताई। महिला नायब तहसीलदार की बातों को सुन मानो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

Report :  Amril Lal
Update:2023-11-17 15:55 IST

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Basti News: बस्ती सदर तहसील के (नगर) महिला नायब तहसीलदार ने अपने साथी नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने सहकर्मी पर रेप के साथ जान से मारने की कोशिश,पीटने और कपड़े फाड़ने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर बस्ती सदर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

दरअसल, बस्ती जिले में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार के आवास के बगल में ही सदर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला का भी आवास है। महिला नायब तहसीलदार ने सदर तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के ऊपर जान से मारने की कोशिश, बलात्कार सहित मारने-पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना कोतवाली ने नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पीड़िता का आरोप?

महिला तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि, 12 नवंबर को मैं आवास में अकेली थी। मेरे सरकारी आवास में नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला जबरदस्ती पिछले दरवाजे से घुस आए। दरवाजा बंद था लिहाजा गेट पर लात मारकर वो अंदर घुसे। उसके बाद मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। कई थप्पड़ भी मारे। कई जगह दांत से काट लिया। उन्होंने मेरे कपडे तक फाड़ दिए। फिर फर्श पर पटककर मेरे साथ बलात्कार करने  किया। मैं उनसे छुपाने की कोशिश कर रही थी तो पुनः पकड़कर जबरदस्ती बिस्तर तक ले गए।

शर्म के मारे किसी को नहीं बता पाई 

उनके द्वारा बलात्कार की कोशिश में मैं बड़ी मुश्किल से जान बचा पाया। नायब तहसीलदार बस्ती सदर के चले जाने के बाद मैंने दोनों तरफ का दरवाजा बंद कर लिया। काफी डरी हुई थी। दूसरे दिन मेरे पिताजी आए। मैं लाज और शर्म के मारे अपने पिताजी से कुछ नहीं कह पाई। तीन दिन का अवकाश लेकर अपने निवास स्थान गोरखपुर चली गई। वहां जाकर हमने अपने परिजनों से आपबीती बताई। महिला नायब तहसीलदार की बातों को सुन मानो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

क्या कहा पुलिस ने?

परिजनों का कहना है कि, जब एक न्यायिक पद पर बैठी महिला के साथ अत्याचार हो सकता है, तो आम आदमी की क्या औकात। मामले की गंभीरता देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। दीपेंद्र नाथ चौधरी अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती ने बताया कि, सदर नायब तहसीलदार के ऊपर आगे की कार्यवाही जल्द की जाएगी। 

Tags:    

Similar News