Basti News: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को ग्राम प्रधानों ने बनाया ब्लॉक पर बंधक, ये है प्रमुख मांग
Basti News: ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि हम लोग जो कार्य करते हैं उसकी स्वीकृति पीडी साहब नहीं कर रहे हैं, जिससे गांव में विकास नहीं हो रहा है और ना ही पेमेंट किया जा रहा।;
Gram Pradhan organizations protested regarding development works
Basti News: सदर ब्लाक के अंदर सभी ग्राम पंचायत में करीब 60 दिनों से विकास कार्य ठप है। इससे आक्रोशित ग्राम प्रधान संगठनों नें सभी कर्मचारियों को बहर निकालकर ब्लॉक के सभी पटलों को बंद करवा दिया। सदर ब्लाक के गेट मे भी ग्राम प्रधानों ने ताला लगा दिया।
ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा वीडीओ की मनमानी नहीं चलेगी और वीडीओ को ब्लॉक से हटाने की मांग करने पर अड़ गए। ब्लॉक के सभागार में कई दर्जन दिव्यांगों को आवास योजना का लाभ दिये जाने का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव के साथ कई अधिकारी कर्मचारी आये हुए थे। जिसमे ये दोनों जनप्रतिनिधि ने प्रधानों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन प्रधानों ने इन दोनों जनप्रतिनिधियों की एक न सुनी। घंटो तक धरना प्रदर्शन और नारे बाजी करते रहे।
ग्राम प्रधानों का आरोप
ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि हम लोग जो कार्य करते हैं उसकी स्वीकृति पीडी साहब नहीं कर रहे हैं, जिससे गांव में विकास नहीं हो रहा है और ना ही पेमेंट किया जा रहा। ऐसे में कैसे हम लोग अपने गांव में विकास का कार्य कारये। जबकि सरकार का दावा है, की ग्राम सभा में तेजी से विकास किया जाए। सरकार के अनुरूप उन्ही के अधिकारी कार्य नहीं कर रहे हैं।
इसकी खबर उच्चाधिकारियों को लगी तो आनन फनान मे बस्ती सदर उप जिलाधिकारी विनोद पाण्डेय ने आ कर प्रधानों की समस्या सुनी और इनके समस्याओं को निस्तारण करने की बात कही। इसके बाद प्रधानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।