Basti News: सपा विधायक ने मुख्तार अंसारी को बताया गरीबों का मसीहा

Basti News: सपा विधायक ने कहा मुख्तार अंसारी गरीबों के मसीहा थे, गरीबों के रॉबिनहुड थे। तभी जनता ने उन्हें 5 बार विधायक बनाया। जेल में रहते हुए भी जनता ने उन्हें चुनाव जिताया।;

Report :  Amril Lal
Update:2024-03-30 14:17 IST
Basti News

सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव (Newstrack)

  • whatsapp icon

Basti News: समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्रनाथ यादव ने माफिया मुख्तार अंसारी को गरीबों का मसीहा बताया है। इस दौरान विधायक महेंद्र नाथ यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होने कहा बीजेपी के लोग सत्ता में हैं इसीलिए सैकड़ो मुकदमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ऊपर से वापस ले लिए गए। इसलिए सबसे पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को माफिया कहना चाहिए। 

बस्ती जिले के बस्ती सदर विधानसभा से सपा के विधायक महेंद्रनाथ यादव से पत्रकारों ने पूछा की सरकार का दावा है कि अपराधियों ने या तो प्रदेश छोड़ दिया है या फिर जेल के अंदर हैं। इस सवाल पर विधायक ने कहा कि जो गरीबों का मसीहा होता है, गरीबों का सेवक होता है, उसी को सरकार माफिया बना देती है। वहीं पत्रकारों ने यह पूछा कि मुख्तार अंसारी माफिया पर आप क्या कहेंगे? सपा विधायक मुख्तार को माफिया कहने पर भड़क गए। उन्होने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अपने ऊपर दर्ज सैकडो मुकदमे वापस लिए, पहले इनको माफिया बोलें फिर मुझ से बात करें, जितने लोग गरीबों की लड़ाई लड़ते हैं, गरीबों के हक की बात उठाते हैं आप जैसे पत्रकार उनको माफिया कहते हैं। वास्तव में जिन लोगों पर 100 मुकदमे दर्ज हैं। गरीबों की जमीन हड़पते हैं उनके लिए माफिया का शब्द नहीं निकलता है।

सपा विधायक ने कहा मुख्तार अंसारी गरीबों के मसीहा थे, गरीबों के रॉबिनहुड थे। तभी जनता ने उन्हें 5 बार विधायक बनाया। जेल में रहते हुए भी जनता ने उन्हें चुनाव जिताया। जो व्यक्ति जेल में बंद है इसके बावजूद जनता का विश्वास जीतकर पांच बार विधायक बना तो वह गरीबों का मसीहा नहीं है तो क्या है। उन्होने कहा मुख्तार अंसारी गरीबों के लिए काम करते थे। गरीबों की लड़ाई लड़ते थे, गरीबों के हक के लिए हमेशा खड़ा रहते थे।  

Tags:    

Similar News