Lok Sabha Election 2024: सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने किया नामांकन, भाजपा पर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: जनसभा के दौरान भीड़ को देखकर पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी व सपा प्रत्याशी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह जनता मेरा साथ दिया और आशीर्वाद बनाए रहीं तो बस्ती जिले में विकास की गंगा बहेगी।

Report :  Amril Lal
Update: 2024-05-02 11:30 GMT

नामांकन दाखिल करते सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी (Pic:Newstrack)

Basti News: बस्ती जिले के 61 लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामप्रसाद चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उन्होंने एक जनसभा भी की। जिसमें विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जनसभा के दौरान भीड़ को देखकर पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी व सपा प्रत्याशी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह जनता मेरा साथ दिया और आशीर्वाद बनाए रहीं तो बस्ती जिले में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि मैं लगभग 35 सालों से राजनीति कर रहा हूं गरीब असहाय की हमेशा लड़ाई लड़ा हूं। गन्ना किसनों के पेमेंट की बात जब आई वहां हम वहां हम उनके लिए लड़ाई लड़े।  

डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था कि विदेश से काला धन वापस आएगा लेकिन काला धन अभी तक वापस नहीं आया। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा की थी लेकिन आज बेरोजगार युवा सड़कों पर घूम रहा हैं और अपनी लड़ाई लड़ने के लिए लाठी खा रहे है। इस सरकार में युवा पूरी तरह परेशान है। वहीं अपराधों की बात कही जाए तो आए दिन हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यहां तक महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर आए दिन बलात्कार और छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है भाजपा  

सपा प्रत्याशी ने कहा कि जिले में एक भी सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो पायी है। जिधर जाइए उधर सड़के गड्ढे में तब्दील हैं। यही बीजेपी का विकास है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में सत्ता को दुरुपयोग कर रही है। आए दिन उनके अधिकारी कर्मचारी मुझे प्रचार-प्रसार नहीं करने देते हैं। मेरे ऊपर दबाव बनाया जाता है। मेरे कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जाता है। सत्ता पाने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।   

Tags:    

Similar News