Bharat Jodo Yatra in Shamli: राहुल गांधी के स्वागत के लिए बनाई 35 फ़ीट फूलों की माला, RLD विधायक भी रहेंगे मौजूद

Bharat Jodo Yatra in Shamli: शामली में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता 35 फुट की फूलों की माला से राहुल गांधी का स्वागत करेंगे।

Report :  Pankaj Prajapati
Update: 2023-01-04 11:37 GMT

: राहुल गांधी के स्वागत के लिए बनाई 35 फुट फूलों की माला 

Bharat Jodo Yatra in Shamli: राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा आज देर शाम शामली जिले पहुंचेगी। राहुल गांधी शामली कस्बे में रात्रि विश्राम करेंगे। वहां से कल सुबह यात्रा कांधला से निकलकर ऊंचा गांव होते हुए हरियाणा चली जाएगी। शामली में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता 35 फुट की फूलों की माला से राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। यात्रा का राष्ट्रीय लोक दल के विधायक प्रसन्न चौधरी भी स्वागत करेंगे। 

देर शाम शामली के एलम गांव में पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

दरअसल आपको बता दें देर शाम भारत जोड़ो यात्रा शामली के एलम गांव में पहुंचेगी। जिसके बाद राहुल गांधी रात्रि में विश्राम करेंगे और सुबह करीब 6:00 बजे एलम से यात्रा कांधला से निकलकर ऊंचा गांव तक होते हुए हरियाणा चले जायेंगे। आज शाम राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया की राहुल गांधी 3500 किलोमीटर राहुल गांधी पैदल यात्रा कर रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य में 35 फुट की माला को तैयार किया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा का 35 फुट की माला से स्वागत करेंगे कार्यकर्ता

जब एलम गांव में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी उसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा का 35 फुट की माला से स्वागत करेंगे। दूसरी ओर शामली से रालोद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शामली आ रहे हैं, जिसके तहत आरएलडी पार्टी उनका जोर शोर से स्वागत करेगी।

Tags:    

Similar News