Sonbhadra News: बीजेपी के मिशन 2024 का मंत्र, जिन बूथों पर नहीं मिली कभी जीत, वहां जीत के लिए बनाएंगे मजबूत पैठ

Sonbhadra News: सोनभद्र में मिशन 2024 को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए जिन बूथों पर भाजपा को कभी जीत नहीं मिली, वहां जीत की रणनीति बनाई गई है।

Update: 2022-06-05 13:24 GMT

सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी का लोक सभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारी तेज़

Sonbhadra News: 2022 में यूपी में दोबारा सत्ता में वापसी के बाद अब भाजपा (BJP) 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) में भी जीत के लिए तेजी से सक्रिय हो गया है। मिशन 2024 को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए जिन बूथों पर भाजपा को कभी जीत नहीं मिलती, वहां जीत की रणनीति बनाई गई है। सोनभद्र में इसको लेकर बूथ सशक्तिकरण अभियान (Booth Empowerment Campaign) का आगाज किया गया। इसके लिए जिला कार्यालय पर रविवार को बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव (Mahesh Chandra Srivastava) की मौजूदगी में, हर बूथ को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई।

श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा मिशन 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) के चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। इसके लिए, जिस सबसे अह ममले पर फोकस किया जा रहा है, वह है बूथों को मजबूती। ऐसे बूथ जिन पर भाजपा कभी नही जीती ऐसे सभी सी ग्रेड के बूथों को ए ग्रेड में यानी भाजपा की जीत की स्थिति में लाने के लिए पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही है।

15 से 30 तक विधायक बहाएंगे पसीना, घर-घर संपर्क करेगी टोली

प्रत्येक विधानसभा से 10 और लोकसभा क्षेत्र से 30 पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही है। यह टोली उन कमजोर बूथों पर जाकर लोगों से संपर्क करेगी, जिसके लिए उन्हें लोकसभा और विधानसभावार जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं। सोनभद्र में भी इसके लिए टोली बनाकर पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

वहीं जनपद के सभी विधायकों को सभी कमजोर बूथों पर 15 जून से 30 जून तक जनसंपर्क करने के लिए कहा गया। बताया गया कि इन बूथों पर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिए शीर्ष स्तर से लगातार सघन जनसंपर्क और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार मेहनत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सी ग्रेड वाले बूथो को ए-बी ग्रेड में लाने में कामयाबी मिल सके।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कहा कि भाजपा आधारित पार्टी है। उन्हीं के बल पर 2022 के चुनाव में विजय मिली है। 2024 में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चैबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड़ ने भी अपने सुझाव दिए। इससे पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर सभी को इसके लिए संकल्प दिलाया गया। संचालन जिला मंत्री शंभूनारायण सिंह ने किया।


दुद्धी में भाजपा कर चुकी है असहज स्थिति का सामना

बूथ सशक्तिकरण अभियान के पीछे अहम पदाधिकारियों या विधायकों को ही उनके बूथ पर मिली हार को, बड़ा कारण बताया जा रहा है। बता दें कि जिले के दुद्धी विधानसभा में भी भाजपा को ऐसी ही स्थिति से गुजरना पड़ता था। जिस सीट पर पहली बार कमल खिलाकर रामदुलारे गोंड़ ने इतिहास रचा। वहां उन्हें अपने ही बूथ पर हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह नगवां क्षेत्र में जहां सबसे अच्छा मत मिलने की संभावना जताई जा रही थी। वहां कई बूथों पर सपा आगे निकल गई।

Tags:    

Similar News