सावन सोमवार: मनकामेश्वर मंदिर में भव्य तरीके से हुई शिव की भस्म आरती

Update: 2016-07-25 09:51 GMT

ASHUTOSH TRIPATHI

लखनऊ: आज भगवान शिव की पूजा का वो दिन है जिसका इंतजार हर कोई करता है। चारों ओर जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे सावन की शुरुआत होते ही सोमवार के इस दिन के लिए मंदिरों में विशेष तरह की तैयारियां की गई हैं। सावन के सोमवार का ख़ासा महत्त्व होता है।

 

 

 

कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव से जो भी मुराद मांगो, वह जरुर पूरी होती है।

आज सावन के पहले सोमवार के दिन शहर भर के मंदिरों में भगवान भोले की भव्य आरती हुई है।

तो वहीं लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में महंत देव्यागिरी की उपस्थिति में भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती पूरी की।

शिव शंकर भगवान की यह आरती ब्रम्हमुहूर्त में ही शुरू हुई और इसमें कई लोगों ने भाग लिया। सुबह तीन बजे से ही भोलेनाथ के दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

इस मौके पर भगवान भोलेनाथ को भव्य तरीके से सजाया गया और दिन भर दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही।

Tags:    

Similar News