भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गिरफ्तार, समर्थकों ने रोकी पुलिस की गाड़ियां

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को देवबंद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पदयात्रा निकलते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया है।देवबंद पुलिस ने उन्हें कासमपुर से गिरफ्तार किया है।

Update: 2019-03-12 09:16 GMT

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को देवबंद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पदयात्रा निकलते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया है।देवबंद पुलिस ने उन्हें कासमपुर से गिरफ्तार किया है।चंद्रशेखर को देवबंद के किसी स्कूल में रखा जाएगा बीते सप्ताह चंद्रशेखर ने घोषणा की थी कि उनका संगठन पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करेगा।



सहारनपुर में चंद्रशेखर की पुलिस हिरासत में तबियत खराब

उनके समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों को थाने की तरफ आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। पुलिस ने धारा 144 और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में यह कार्रवाई की है। चंद्रशेखर आजाद 15 मार्च को दिल्ली में कांशीराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहारनपुर में पुलिस हिरासत में तबीयत खराब हो गई थी। आनन फानन में पुलिस हिरासत में ही एंबुलेंस से उन्हें मेरठ के गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

फिलहाल मौके पर की एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह व एसपी क्राइम बी पी अशोक फोर्स के साथ पीएसी भी मोके पर मौजूद हैं। उनके समर्थक की भीड जुटने शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि चंद्रशेखर के भाई बताया कि भाई की तबीयत ठीक होने पर इस सरकार को हम सबक सिखाएंगे

डॉ पी एल खान ने बताया कि भीमराव चंद्रशेखर की सांस में हलकी दिक्कत होने पर की तबीयत खराब हुई थी अभी हाल फिलहाल में उनकी तबीयत मैं सुधार है

Tags:    

Similar News