इनसे है प्यार तो गुजरात आए आप, मिलेगा जन्नत वाला एहसास

हर तरफ हरियाली और शांत माहौल हर किसी की चाहत होती है। घंटो तक वन्य पशुओं और पक्षीयों को देखना एक सुखद अहसास है। भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां कई प्रजातियों के पक्षियों को नजदीक से देख सकते हैं। ऐसी ही जगहों में एक गुजरात हैं।

Update: 2020-01-14 03:47 GMT

अहमदाबाद: हर तरफ हरियाली और शांत माहौल हर किसी की चाहत होती है। घंटो तक वन्य पशुओं और पक्षीयों को देखना एक सुखद अहसास है। भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां कई प्रजातियों के पक्षियों को नजदीक से देख सकते हैं। ऐसी ही जगहों में एक गुजरात हैं। गुजरात के अरब सागर के किनारे होने के कारण भी प्रवासी पक्षियों के हिसाब से यह बहुत उपयुक्त जगह है। गुजरात का राज्य पक्षी ग्रेटर फ्लेमिंगो अधिकतर कच्छ के रन इलाके में पाया जाता है।

 

यह पढ़ें...सस्ते में घूमें इस जगह, मिलेगा ठंड का भरपूर मजा

 

जानते हैं ऐसी कुछ जगहों के बारे में जहां मन जाने को बार बार करेगा...

 

*मरीन राष्ट्रीय पार्क, इस राष्ट्रीय पार्क का क्षेत्रफल 110 वर्ग किलोमीटर है।जामनगर के पास स्थित इस पार्क में कई तरह के पक्षी देखे जा सकते हैं।हेरॉन, पेंटेड स्टोर्क ओर फ्लेमिंगोस उनमे प्रमुख हैं।

*पोरबंदर बर्ड सेंचुरी, पोरबंदर शहर के बीचों बीच स्थित इस सेंचुरी में कई प्रवासी पक्षी हर साल आते हैं।यहां फ्लेमिंगो, हेरॉन,इग्रेट, स्पूनबिल,क्रेन,स्टोर्क इंडियन रोलर आदी कई प्रकार के पक्षी आते हैं।

*वेलवादर राष्ट्रीय पार्क, खंभात की खाड़ी के पास स्थित इस पार्क में कई विदेशी प्रजाति के पक्षी देखे जा सकते हैं।यहां सर्दियों में हैरियर एवं गर्मियों लेसर फ्लोरिकन पक्षी,लार्क्स आदि पक्षी देखे जा सकते हैं।

यह पढ़ें...यात्रा वृत्तान्त : आस्था का ऐतिहासिक मंदिर ‘स्वर्गद्वारी’

 

* नाल सरोवर बर्ड सेंचुरी ,सर्दियों के दिनों में यहां हजारों की तादाद में पक्षी आते हैं जिनमें ब्लैक टेल्ड गोडविट,वाटर फाउल,रोजी पेलिकन, फ्लेमिंगो,स्टोर्क,सारस, क्रेन,हेरॉन आदि पक्षी देखे जा सकते हैं।

* नारायण सरोवर वाइल्ड लाइफ, सेन्चुरी यहां गोडावण देखे जा सकते हैं। साथ ही यह सेचुरी 180 से भी अधिक प्रवासी पक्षियों का आवास भी है।

Tags:    

Similar News