BJP Lucknow Office: गुजरात में प्रचंड जीत के बाद भी लखनऊ भाजपा कार्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा

BJP Lucknow Office: गुजरात चुनाव के प्रारंभिक रुझनो के अनुसार भाजपा कुल 182 सीटों में से 118 सीटों पर जीत हासिल की है और 38 पर आगे चल रही है। गुजरात भाजपा कार्यकरताओं में खुशी का माहौल है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-12-08 11:44 GMT

after the massive victory in Gujarat silence prevailed at the BJP office in Lucknow

BJP Lucknow Office: गुजरात में प्रचंड विजय के बाद भी लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। देश मे गुजरात विजय के बाद भाजपा कार्यकरताओं में जशन का माहौल है। बता दें की गुजरात चुनाव के प्रारंभिक रुझनो के अनुसार भाजपा कुल 182 सीटों में से 118 सीटों पर जीत हासिल की है और 38 पर आगे चल रही है। गुजरात भाजपा कार्यकरताओं में खुशी का माहौल है। सभी खुशी में झूम रहे हैं, लेकिन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसरा है।

वहीं हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने 68 सीट में से 53 सीट के परिणाम जारी कर दिए है। इन परिणामों में 18 पर भाजपा ने जीत दर्ज की और 8 पर अभी बढ़त बनाएं है। जबकि कांग्रेस 32 सीट जीत दर्ज की और 7 पर अभी बढ़त बनाएं है। तो वहीं तीन सीट पर अन्य ने जीत दर्ज की है। अभी 15 सीट के परिणाम आने शेष है। इसके अलावां उत्तर प्रदेश में हो रहे तीनों उपचुनावों में भाजपा को केवल रामपुर सीट पर कामयाबी मिली है। शायद यही कारण है कि कार्यकरता खुश नहीं हैं।


गुजरात में प्रचंड जीत के बाद लखनऊ भाजपा कार्यालय पर पसरा सन्नाटा


मैनपुरी में सपा प्रत्याशी की अजेय बढ़त के बाद बखनऊ भाजपा कार्यालय पर पसरा सन्नाटा


हिमांचल प्रदेश में भाजपा की हार सुनिश्चित होने के बाद लखनऊ भाजपा कार्यालय पर पसरा सन्नाटा

Tags:    

Similar News