BJP ने कहा- भतीजे का बचाव कर रहीं, सपा बोली- भाई-बहन का दाग छिपा रहीं माया

Update:2016-09-11 21:26 IST

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर विपक्षी दलों ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा है कि पूरे भाषण के दौरान माया अपने भतीजे का बचाव करती रहीं तो सपा ने भाजपा और बसपा पर राजनीतिक गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका भाई-बहन का पुराना रिश्ता सभी की जानकारी में है। वे इस दाग को छुपाने के लिए ही सपा पर आरोप लगाती हैं। कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने मायावती को संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के इतिहास पर कीचड़ उछालने की आवश्यकता नहीं है। राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ती भीड़ को देखकर वह घबड़ा गई हैं।

केशव प्रसाद मौर्य का जवाब

-मायावती का भाषण निराशाजनक, तथ्यहीन और बिना सिर-पैर वाला है।

-बुआ भतीजे अखिलेश यादव का बचाव कर रही हैं।

-मायावती ने तभी सपा सरकार पर मात्र 5-6 मिनट बोला और भतीजे का नाम तक नहीं लिया।

-उन्हें पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन को पास्को एक्ट से और जांच में फंसे 22 पूर्व मंत्रियों को बचाना है।

-सपा सरकार में सर्वाधिक दलित उत्पीड़न, पर मायावती इस मामले पर चुप रहीं।

-अंबेडकर पर आजम खान की भद्दी टिप्पणी पर जवाब देने में एक सप्ताह समय लगा।

-मायावती लगातार 10 वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस का समर्थन दे रहीं थीं।

सपा ने कहा भाजपा और बसपा का अघोषित गठबंधन

-प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा- बसपा प्रमुख अपनी आदत से मजबूर है।

-उनकी रैलियों का उद्देश्य सिर्फ जातीय और सांप्रदायिकता को विस्तार देना ही है।

-भाजपा और बसपा का अघोषित गठबंधन बना ही इसीलिए है।

-सरकार के खिलाफ पुरानी कहानी सुनाकर मतदाताओं को गुमराह करने में लगी रहती है।

-दलित समाज भी इनकी सच्चाई से परिचित हो गया है।

-कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हमलों के मामले में उनके शासनकाल का रिकार्ड शर्मनाक।

-सर्वाधिक बलात्कार और अपहरण की घटनांए बसपा राज में हुई।

-सच यह है कि वे भाजपा के सहारे अपनी सरकारें बनाती रही हैं।

कांग्रेस ने कहा उनकी ‘27साल-यूपी बेहाल’ यात्राओं में भीड़ देखकर मायावती घबरा गईं हैं।

बसपा छोड़ने वालों ने मायावती की हकीकत प्रदेश की जनता के सामने खुद रख दिया है।

Tags:    

Similar News