BJP in Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी कर सकती बड़ा बदलाव, नये संगठन में 35 से 40 फीसदी होंगे नये चेहरे

UP BJP News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने साफ तौर पर कहा हर स्तर पर संगठन बदलाव होंगे यानी प्रदेश संगठन से लेकर मंडल इकाई तक फेरबदल किए जाएंगे।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-01-12 07:58 GMT

UP BJP News (Social Media)

UP BJP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। यूपी बीजेपी संगठन में जल्द ही बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि हर स्तर पर यह बदलाव होंगे यानी प्रदेश संगठन से लेकर मंडल इकाई तक फेरबदल किए जाएंगे। दिल्ली में बीजेपी की जो दो दिन की बैठक के तुरंत बाद ही ये परिवर्तन उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकते हैं।

बीजेपी ने अपने संगठन को 6 क्षेत्रों में बांटा 

अभी बीजेपी की प्रदेश की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री की कुल संख्या लगभग 39 है। इसमें आधे से भी ज्यादा फेरबदल में बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ सरकार में मंत्री भी संगठन से अलग किया जाएगा। इनमें दयाशंकर सिंह, एके शर्मा और जेपीएस राठौर प्रमुख नाम हैं।

इसके साथ किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्ति भी फिर से हो सकती है। बता दें, बीजेपी ने अपने संगठन को प्रदेश में 6 क्षेत्रों में बांटा है। इसमें से कुछ क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी और मंत्री है उन्हें भी बदला जाएगा।

बीजेपी बदलेगी कई जिलों के जिलाध्यक्ष 

बीजेपी के कई जिलाध्यक्ष तीन-तीन बार से जिला अध्यक्ष पद पर हैं। तो वहीं कुछ जिला अध्यक्ष विधान परिषद पहुंच चुके हैं। उन्हें भी पार्टी बदलने की तैयारी में है। इसके साथ कुछ मंडल अध्यक्ष भी पार्टी बदल के दूसरों को मौका देंगी। यह सारे फेरबदल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे है। जिससे की नई टीम को समय मिल सके और वह 2024 लोक सभा के लिए तैयार हो सके। बीजेपी अपनी नई टीम तैयार करने पर पूरा फोकस कर रही है। जिससे पार्टी 2024 लोक सभा चुनाव से पहले जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को एक साथ साध सके। 

Tags:    

Similar News