अर्श से फर्श परः कभी इशारे पर चलती थी सरकार, आज बांट रहे विज्ञप्ति

कभी पूरी भाजपा उनके इशारों पर चलती थी सड़क से लेकर सदन तक सत्ता पक्ष के नाक में दम किया करते थें लेकिन जब आज केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो यह नेता जन समस्याओं को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

Update: 2020-07-14 13:28 GMT

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: कभी पूरी भाजपा उनके इशारों पर चलती थी सड़क से लेकर सदन तक सत्ता पक्ष के नाक में दम किया करते थें लेकिन जब आज केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो यह नेता जन समस्याओं को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें:अशोक गहलोत आज शाम लेंगे कैबिनेट के साथ बैठक, पायलट ने उठाया ये बड़ा कदम

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी

जी हां यहां बता हो रही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी की, जो इन दिनों मेरठ जिला प्रशासन के समक्ष जन समस्याओं को लेकर आए दिन ज्ञापन आदि देने का काम करते रहते हैं। आज भी उन्होंने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने गरीब और कमजोर वर्ग की लाकडाउन होने से उत्पन्न समस्याओं का जिक्र किया गया है।

डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मेरठ जिला प्रशासन से रेहड़ी पटरी दुकानदारों तथा वापस आए प्रवासी श्रमिकों के अलावा डेयरी वालों की समस्याओं को उठाने का मामला उठाया है।

जूनियर नेताओं को पार्टी हाईकमान ने सत्ता के शीर्ष सिहांसन पर बैठाया हुआ

बतातें चलें कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा की सरकार होते हुए भी राजनीति के हाशिए पर है। उनसे जूनियर नेताओं को पार्टी हाईकमान ने सत्ता के शीर्ष सिहांसन पर बैठाया हुआ है पर उनकी उपेक्षा पार्टी में लगातार हो रही है। अक्सर उनका नाम कभी राज्यसभा तो कभी विधानपरिषद के लिए चलता है पर अंत में उनका नाम काट दिया जाता है। डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी अप्रैल 2012 से अप्रैल 2016 तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

ये भी पढ़ें:BCCI से बड़ी खबरः ये शख्स बना अंतरिम सीईओ, जौहरी ने दिया है इस्तीफा

कभी भाजपा से विधायक रहे डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी दुर्भायवश वोटों के साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के चलते 2017 का विधानसभा चुनाव हार गए थें जिसके कारण उनको प्रदेश सरकार में भी स्थान नहीं मिल सका। इसके बाद से वह लगातार मेरठ की जनता की सेवा में लगातार लगे रहते हैं। इसके लिए वह स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन तक के चक्कर लगाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News