सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती देंगे BJP के आईटी वॉलिंटियर्स, ये है प्लान

भारतीय जनता पार्टी ने सपा-बसपा गठबंधन से निपटने के लिए रणनीति तैयार की है। उत्तर प्रदेश में 1 लाख 41 हजार बूथों पर बीजेपी ने पांच आईटी वॉलिंटियर्स तैनात किए है। ये आईटी वॉलिंटियर्स अब सपा-बसपा और कांग्रेस को बूथ पर घेरने का काम करेंगे।

Update:2019-01-25 09:28 IST

कानपुर: भारतीय जनता पार्टी ने सपा-बसपा गठबंधन से निपटने के लिए रणनीति तैयार की है। उत्तर प्रदेश में 1 लाख 41 हजार बूथों पर बीजेपी ने पांच आईटी वॉलिंटियर्स तैनात किए है। यह आईटी वॉलिंटियर्स अब सपा-बसपा और कांग्रेस (प्रियंका वाड्रा) को बूथ पर घेरने का काम करेगी। बूथों पर ही सपा -बसपा की नाकामियों को वोटरों के सामने सोशल मीडिया पर अभियान चलाएंगे और अपनी उपलब्धियों को गिनाने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें...सपा बसपा जोड़ो अभियान में लगीं ममता, अखिलेश के बाद मायावती से मिलेंगी

दरअसल 2019 का लोकसभा चुनाव को सपा-बसपा गठबंधन के साथ ही प्रियंका गांधी की एंट्री ने और भी दिलचस्प बना दिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हासिए पर लगी है लेकिन प्रियंका गांधी के आने से कार्यकर्ताओ में उम्मीद जगी है। वहीं बसपा गठबंधन मिलकर बीजेपी को उखड फेंकने का दावा कर रहे है। दो तरफ से घिरी बीजेपी ने अब बूथ स्तर पर आईटी वॉलिंटियर्स की तैनाती करके घेरने का काम कर रही है।

गुरुवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, कानपुर बुन्देलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह समेत कई पदाधिकारियों बैठक की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय राय के मुताबिक 21 फरवरी से 3 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश में 6 आईटी सम्मलेन होने है। इन सभी आईटी सम्मलेन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आईटी वालींटियर और आईटी विभाग के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें...सपा बसपा गठबंधन पर बोले राज बब्बर, कहा- ‘स्वार्थ की राजनीति नहीं करते हम’

कानपुर बुन्देलखंड के आईटी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1 लाख 41 हजार बूथों पर पांच आईटी वॉलिंटियर्स नियुक्त किए गए है। आईटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ द्वारा 1 फरवरी से 8 फरवरी के बीच पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया वालींटियर पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 9 फरवरी से 20 फरवरी के बीच प्रदेश भर में जिला वालींटियर सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय टीम के सदस्य विजय चौथाईवाला ने कहा कि 2 फरवरी को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी नमो एप के माध्यम से पूरे देश के आईटी कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे। प्रधानमन्त्री के संबोधन को सफल बनाने के लिए कानपुर बुंदेलखंड में अभियान नमो ऐप अभियान चलाएगी। कार्यकर्ता महाविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर नमो ऐप डाउनलोड कराने का काम करेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा प्रधानमन्त्री के संबोधन को सुन सके। इसके साथ ही यही युवा बीजेपी का वोटर भी बने।

ये भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव 2019: सपा बसपा गठबंधन की डोर हैं ममता

Tags:    

Similar News