BJP Jan Ashirwad Yatra: भाजपा की जन आर्शीवाद यात्राएं आज से, 120 विधानसभाओं में पहुंचेंगे 7 मंत्री

BJP Jan Ashirwad Yatra: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सात केन्द्रीय मंत्री आज से जन आर्शीवाद यात्रा निकालने जा रहे हैं।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-16 03:27 GMT

भाजपा की जन आर्शीवाद यात्राएं (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

BJP Jan Ashirwad Yatra: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के पहले पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सात केन्द्रीय मंत्री आज से जन आर्शीवाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) निकालने जा रहे हैं। भाजपा इस यात्रा (BJP Jan Ashirwad Yatra) के बहाने 120 विधानसभाओं में पार्टी का प्रचार कर सकेगी। भाजपा इस यात्रा के बहाने सियासी मैदान तैयार करने की कोशिश में है। यह यात्रा लगभग 3500 किलोमीटर चलेगी। जन आशीर्वाद यात्रा का समापन 20 अगस्त को होगा। यह यात्राएं उत्तर प्रदेश में लगभग तीन दर्जन लोकसभा, 120 से अधिक विधानसभा से गुजरते हुए लगभग साढ़े तीन हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय करेंगी। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत सभाएं होगी, साथ ही कई जगहों पर जनसभाएं भी होगी।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद गोविन्द नारायण शुक्ल को उत्तर प्रदेश में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का प्रभारी (Govind Narayan Shukla incharge of Jan Ashirwad Yatra) बनाया गया है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए किये गए कार्यो को जन-जन तक लेकर जायेगे और भाजपा सरकार द्वारा देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए किये गये कार्यो को बताते हुए जनता का आशीर्वाद लेंगे।

कहां से शुरू होगी जन आर्शीवाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra Kahan Se Shuru Hogi)

जनता से आशीर्वाद लेने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा (B.L. Verma) जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को वृंदावन मथुरा से प्रारंभ (Start from Vrindavan Mathura) होगी। यात्रा मथुरा जिला व महानगर की कुछ विधानसभाओं से होते हुए आगरा जिला, आगरा महानगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर से होते हुए 19 अगस्त को बदायूं में समाप्त होगी।

बी.एल. वर्मा (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

जबकि केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल (S.P. Singh Baghel) की यात्रा फिरोजाबाद से 18 अगस्त को प्रारंभ होगी। यात्रा का समापन मथुरा में होगा। इसी तरह केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा जी जनता का आशीर्वाद लेने के लिए 17 अगस्त को ललितपुर से जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रा झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट होते हुए 19 अगस्त को फतेहपुर पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर 16 अगस्त की सुबह चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे और उसी दिन मोहान उन्नाव से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

यात्रा उन्नाव रायबरेली बाराबंकी होते हुए 18 अगस्त को सीतापुर में समाप्त होगी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra) के लिए भी 16 अगस्त की सुबह चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे और उसी दिन संडीला हरदोई से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा हरदोई, लखीमपुर, बहराइच, गोंडा, अयोध्या होते हुए 19 अगस्त को अम्बेडकर नगर में समापन होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) 18 अगस्त को प्रयाग से यात्रा शुरू करेंगी। यात्रा का समापन 19 अगस्त को मिर्जापुर में होगा। जबकि केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी भी 16 अगस्त को ही सुबह लखनऊ पहुचेंगे और बाराबंकी अयोध्या होते हुए बस्ती पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा बस्ती, सिदार्थनगर होते हुए 18 अगस्त को महराजगंज में समाप्त होगी। 

Tags:    

Similar News