भाजपा नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

बहराइच- बलरामपुर मार्ग पर सपना फ्लोर मिल के पास पहुँचे भाजपा नेता पर बुधवार को दिनदहाड़े जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान भाजपा नेता किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान भाजपा नेता के पीठ पर गोली लगी है और गाड़ी में भी एक गोली फंसी है।

Update: 2019-03-06 06:39 GMT

बहराइच: बहराइच- बलरामपुर मार्ग पर सपना फ्लोर मिल के पास पहुँचे भाजपा नेता पर बुधवार को दिनदहाड़े जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान भाजपा नेता किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान भाजपा नेता के पीठ पर गोली लगी है और गाड़ी में भी एक गोली फंसी है। आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी, देहात कोतवाल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँचे।

य​ह भी पढ़ें.....हरदोई- FSDA की छापेमारी में सौ कुंतल केमिकल से बनी कचरी बरामद

देहात कोतवाली क्षेत्र के सपना फ्लोर मिल के पास भाजपा नेता रामसुंदर चौधरी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे भाजपा नेता घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वह श्रावस्ती लोकसभा प्रभारी है। अपने किसी कार्य से वह श्रावस्ती जा रहे थे। जब वह बहराइच- बलरामपुर मार्ग पर सपना फ्लोर मिल के पास पहुँचे तो पानी पीने के लिए गाड़ी रुकवाए। तभी गाड़ी सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। किसी तरह वह भाग कर अपनी जान बचाए। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला की खबर सुनते ही जिला अस्पताल में भाजपा नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया।

एसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags:    

Similar News