BJP Meet in Chhattisgarh: दोनों डिप्टी सीएम, सुनील बंसल समेत कई भाजपा नेताओं ने की मंदाकिनी आरती

BJP Meet in Chhattisgarh: प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। कुछ ही देर में बारिश होने लगी। फलस्वरूप छाते लगाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदाकिनी पूजा हुई।

Update: 2022-07-30 15:11 GMT

BJP meet in Chhattisgarh (Image: Newstrack)

BJP Meet in Chhattisgarh: भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सत्रों के समापन के बाद शनिवार की शाम दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, संगठन मंत्री सुनिअल बंसल सहित समेत कई मंत्री और पदाधिकारी रामघाट पहुंचे। यहां पर विधि-विधान से मां मंदाकिनी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदाकिनी की आरती किया।


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, अरविंद शर्मा, जितिन प्रसाद, जयवीर सिंह, दयाशंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आदि समेत अन्य पदाधिकारी मंदाकिनी आरती के लिए शाम को रामघाट पहुंचे। सभी ने मां मंदाकिनी को प्रणाम कर आचमन किया। फिर कुछ देर के लिए रामघाट पर सभी लोग बैठ गए।

बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। कुछ ही देर में बारिश होने लगी। फलस्वरूप छाते लगाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदाकिनी पूजा हुई। फिर सभी ने आरती किया। इसके बाद तेज बारिश होने लगी। बारिश के दौरान सभी लोग घाट पर ही बैठ गए और भजन कीर्तन किया गया। फिर वापस अपने-अपने आवासों को रवाना हो गए।


जलस्तर बढ़ता देख डिप्टी सीएम समेत सभी रवाना

मंदाकिनी आरती के दौरान ही जानकारी हुई कि एमपी क्षेत्र में जोरदार बारिश होने की वजह से मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर में और भी बढ़ने की संभावना हुई। इसके साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गया। आरती के तत्काल बाद आनन-फानन में आरोग्यधाम में ठहरे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रामघाट से आरोग्यधाम के लिए रवाना हो गए। आरोग्यधाम मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ है।

यहां जाने के लिए मंदाकिनी में बने रपटे से होकर जाना पड़ता है। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से यह रपटा काफी नीचे होने की वजह से डूब जाता है। हालांकि कुछ ही घंटों में जलस्तर कम होने से आवागमन की शुरुआत हो जाती है।

Tags:    

Similar News