BJP Mission 2024: मिशन 2024 के लिए बीजेपी ने कसी कमर, 75+ के लिए आज से अग्रिम मोर्चों का प्रशिक्षण

BJP Mission 2024: राजनीतिक जानकारों का पहले ही कहना था कि अपनी दूसरी पारी के दौरान मोदी ज्यादा आक्रामक तरीके से अपने फैसलों को लागू करेंगे।

Update: 2022-08-05 06:45 GMT

मिशन 2024 के लिए बीजेपी ने कसी कमर (photo: social media )

BJP Mission 2024: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। चुनाव से पहले सभी अग्रिम मोर्चे की कमर कसी जाने लगी है। इसको लेकर आज से पूरे प्रदेश में जोन वार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जिनमें सभी प्रकोष्ठ के नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगस्त महीने में सभी सात मोर्चों में से छह मोर्चों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हो रहा है। जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 के लिए दिशा निर्देश और पार्टी के विजन, सरकार के कार्यों को जाए जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी।

2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ ही बीजेपी के हौसले पूरी तरह से बुलंद है। अब वह मिशन 2024 के लिए 80 में से 75 सीट और 50 प्रतिशत से अधिक वोट बैंक का लक्ष्य रखा है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि 2024 से पहले पिछड़े, दलित, महिला, किसान, युवा, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्ग को पूरी तरह से साधा जाए। बिना इनके 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य मुश्किल होगा। इसी रणनीति के तहत अब मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए इन वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई गई है। उससे पहले यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा उसके बाद ये कार्यकर्त्ता संगठन की योजना के तहत फील्ड में उतर कर कार्य करेंगे।

आज से हस्तिनापुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मोर्चों के प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र से हो रहा है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की अगुवाई में मेरठ के हस्तिनापुर में 5 से 7 अगस्त तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। जिसमें गांव आधारित प्राकृतिक खेती जल संसाधन एवं पर्यावरण किसानों के साथ चुनौतियों और किसान मोर्चा की भूमिका विषय पर मंथन होगा।

मथुरा में अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी आज यानि 5 अगस्त से 7 अगस्त तक अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम चलेगा। इसमें अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। वह कार्यकर्ताओं को उनके समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देंगे। जिसके बाद कार्यकर्ता अपने समाज के लोगों के घर-घर जाकर सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं से उन्हें रूबरू करा कर उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

आगरा में युवा मोर्चा का प्रशिक्षण

ताजनगरी आगरा में बीजेपी के युवा मोर्चे का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम 6 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें आगामी लोकसभा और नगर निकाय चुनाव में मोर्चे की भूमिका के साथ युवाओं के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

काशी में ओबीसी मोर्चे का प्रशिक्षण

सावन के पवित्र महीने में ओबीसी मोर्चे का प्रशिक्षण कार्यक्रम वाराणसी में 7 से 9 अगस्त तक होगा। मोर्चे के प्रशिक्षण में मोदी और योगी सरकार की पिछड़े वर्ग के लिए लागू योजनाएं उनके लिए किए जा रहे कार्यों और केंद्र सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों में पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को पिछड़ी जातियों के लोगों के बीच पहुंचाने पर मंथन होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश में ओबीसी का सबसे ज्यादा वोट है और बीजेपी की नजर वहीं टिकी है।

लखनऊ में अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम

राजधानी लखनऊ में 27 से 29 अगस्त तक अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम रखा गया है। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों, उनकी योजनाओं के बारे में कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके बाद अल्पसंख्यक मोर्चा बीजेपी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के साथ ही उनके लिए किए गए कार्यों की जानकारी देकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Tags:    

Similar News