Aligarh News: भाजपा के शिक्षक विधायक ने कहा, AMU विश्वविद्यालय नहीं मदरसा है, जहां दी जाती है इस्लामिक शिक्षा

Aligarh News: मदरसों में केवल हिंदुओं का विरोध होता है और इस्लामिक शिक्षा दी जाती है जहां बताया जाता है इस्लाम के सिवाय सब काफिर है, यही मुस्लिम विश्वविद्यालय का नियम है।

Update: 2023-02-03 12:53 GMT

अलीगढ़: भाजपा के शिक्षक विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा-AMU विश्वविद्यालय नहीं मदरसा है

Aligarh News: अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र सम्मेलन आयोजन किया गया। कॉलेज के रमेश चंद सभागार में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीबीसी डॉक्युमेंट्री के पोस्टर लगाने पर कहा कि यह विषय सरकार की जानकारी में है। जहां इस तरह की घटनाएं होंगी, असामाजिक कार्यों में लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- जेएनयू के अंदर भारत तोड़ो का काम कर रहे

इस दौरान शिक्षक विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीबीसी डॉक्युमेंट्री के बारे में बस इतना कहूंगा कि ये जो लोग जेएनयू के अंदर भारत तोड़ो का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहिए कि वह किस तरह भारत जोड़ो आंदोलन को चला रहे हैं। वह कौन सी भारत जोड़ो यात्रा है। जिसमें देश के खिलाफ कई जगहों पर स्क्रीनिंग की जाती है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठ बोला जाता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी झूठ बोला जाता है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थक हैं या भारत तोड़ो यात्रा के, यह समझ से परे है।

 मदरसों में केवल हिंदुओं का विरोध होता है- मानवेंद्र प्रताप सिंह

वही, एएमयू में बीबीसी डॉक्युमेंट्री के पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह कुलपति की नाकामी है। डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर लगना विश्वविद्यालय प्रशासन की नाकामी है। यह जमात ए हिंद के लोग हैं जो इस्लाम को प्रचारित करना चाहते हैं। भारत का विरोध करते हैं. AMU में भारत तोड़ो का समर्थन करने वाले है। जो कि निंदनीय है। एएमयू सांप्रदायिक विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि मैं एएमयू को विश्वविद्यालय की श्रेणी में नहीं मानता, केवल एक मदरसे की श्रेणी में मानता हूं। मदरसों में केवल हिंदुओं का विरोध होता है और इस्लामिक शिक्षा दी जाती है जहां बताया जाता है इस्लाम के सिवाय सब काफिर है, यही मुस्लिम विश्वविद्यालय का नियम है।

Tags:    

Similar News