BJP सांसद का निधन: शोक में डूबी पूरी पार्टी, अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री शामिल

महादीपक सिंह पूर्व सांसद का पैतृक गांव अलीगंज में अगौनापुर है। परिजनों ने बताया कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों द्वारा उन्हें आगरा के रैनवो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Update: 2020-11-11 12:13 GMT
BJP सांसद का निधन: शोक में डूबी पूरी पार्टी, अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री शामिल (Photo by social media)

एटा: भारतीय जनता पार्टी के एटा से छह बार सांसद रहे महादीपक सिंह शाक्य (हंडा सिंह) का बीते दिन लंबी बीमारी के चलते आगरा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 102 वर्ष के थे।वह जनपद के भाजपा नेताओं में ऐसे नेता थे जिन्होंने 30 वर्ष सांसद रहकर एक नया आयाम लिखा जिसके आसपास भी किसी भी पार्टी का नेता नहीं पहुंच पाया है। आज भी भाजपा नेताओं की जीत की लिस्ट में एटा जनपद में उनका नाम सबसे ऊपर दर्ज है। उनकी मृत्यु पर भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें:फंसी एयरपोर्ट पर जूही: हालत हो गई खराब, वीडियो शेयर कर बताई परेशानी

परिजनों ने बताया कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे

महादीपक सिंह पूर्व सांसद का पैतृक गांव अलीगंज में अगौनापुर है। परिजनों ने बताया कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों द्वारा उन्हें आगरा के रैनवो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उन्होंने उपचार के दौरान मंगलवार को आगरा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

निधन की सूचना के बाद भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शव को एटा उनके गांव लाया गया।जहाँ उनका अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ़ ओनर देकर राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।

पूर्व सांसद के निधन की सूचना के बाद उनके अन्तिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, फरूखाबाद के सासंद मुकेश राजपूत सहित अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, अलीगंज एसडीएम राजीव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, वैश्य नेता प्रदीप कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल वर्मा, मेघसिंह शाक्य, अर्जुन कश्यप, डॉक्टर परसादी लाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा व अन्य पार्टियों के नेतागण उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पैतृक गांव अगौनापुर पहुंचे ।

अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने इस दौरान

अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि वे काफी समय से भाजपा में थे। उन्होंने जमीनी स्तर से राजनीति शुरू की थी। एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पार्टी के लिए सदैव कार्य किया। एटा जनपद से छह बार सांसद रहे।पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने स्व. पूर्व सांसद नेक और भले इंसान थे। पार्टी ने उनके बेहतर कार्याे के चलते सदैव उन्हें सम्मान दिया। उनकी मृत्यु से पार्टी और समाज को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। सांसद महादीपक सिंह शाक्य के निधन से पार्टी की अपूरणनीय क्षति हुई है।

उनको श्रद्धांजलि देने वालो मैं यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य, साँसद गुन्नौर संघमित्रा मौर्य, साँसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत सहित पार्टी की जिला एटा की कार्यसमिति के अलावा हज़ारों क्षेत्रीय वासिंदे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:नहीं रहे प्रधानमंत्री प्रिंस: शोक में डूबी पूरी दुनिया, हिल उठा ये पूरा देश

वहीं जनपद एटा से 6 बार सांसद रहे महा दीपक सिंह शाक्य के अंतिम संस्कार में उनके पैतृक गांव पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी रहे पूर्व सांसद महादीपक सिंह शाक्य का 103 वर्ष की आयु में बीते कल मंगलवार को निधन हो गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि महादीपक सिंह शाक्य 6 बार जनपद एटा से सांसद रहे थे। और बीते कल बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद आज उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अगौनापुर पहुँचे उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

रिपोर्ट- सुनील मिश्रा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News