Shrikant Tyagi Noida: श्रीकांत त्यागी की भंगेल में करोड़ों की जमीन मिली, 5 से कहाँ छिपा ये गालीबाज नेता

Shrikant Tyagi Noida: दो राज्य की पुलिस मिल कर भी उसे अभी तक तलाश नहीं पाई है। वह लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है उसका मोबाइल कुछ मिनट के लिए ऑन होता है।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Update: 2022-08-09 05:51 GMT

Shrikant Tyagi (फोटो; सोशल मीडिया ) 

Click the Play button to listen to article

Shrikant Tyagi Noida: नोएडा में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक उसकी शिनाख्त लगाई जा रही है बावजूद उसके नोएडा पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके साथ ही एसटीएफ और अन्य एजेंसी अभी उसे खोज रही हैं। उसकी आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। उत्तराखंड पुलिस भी यूपी पुलिस का सहयोग कर रही है। दो राज्य की पुलिस मिल कर भी उसे अभी तक तलाश नहीं पाई है। वह लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है उसका मोबाइल कुछ मिनट के लिए ऑन होता है और फिर से बंद हो जाता है। इसीलिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

वहीं श्रीकांत त्यागी पर शिकंजा कसने के लिए नोएडा जिला प्रशासन उसकी संपत्तियों का पता लगा रहा है। सोमवार को जहां ओमेक्स में उसके अवैध निर्माण को बुलडोजर से उधार दिया गया वहीं उसकी अन्य संपत्तियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इसी क्रम में उसके करोड़ों की जमीन का पता चला है। भंगेल में मिली करोड़ों की जमीन के सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। श्रीकांत त्यागी के नाम पर भंगेल में साढ़े 7 हजार वर्ग मीटर जमीन मिली है जो खसरा नंबर 130,131,133 है। इसके अलावा लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा में कई अन्य संपत्तियों के होने की भी बात कही जा रही है। श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने 25000 का इनाम भी रखा है लेकिन उसका सुराग कहीं से भी उन्हें नहीं मिल रहा। श्रीकांत त्यागी पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन उसने ऐसी हनक बना रखी थी कि पुलिस उस पर कार्रवाई करने से बचती थी। अब महिला से अभद्रता करना उसे भारी पड़ गया है। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस महकमा उसे तलाश रहा है।

श्रीकांत त्यागी पर दर्ज हैं कई मामले

पुलिस श्रीकांत त्यागी की आपराधिक कुंडली खंगाल चुकी है। उस 307 समेत कुल अबतक 9 मामले नोएडा में दर्ज हैं। साल 2007 में श्रीकांत के खिलाफ पहला केस दर्ज किया गया था।

नोएडा थाना फेस- 2 पर दर्ज मुकदमें

1. 99/2007 (IPC 387)

2. 386/2007 (3/4 Gunda Act)

3. 634/2009 (147, 336, 427, 504 IPC & 7 कि० ला० एक्ट)

4. 635/2009 (147, 148, 336,

341, 427 IPC, 7 कि० ला० एक्ट & 2/3 क्षति निवारण अधिनियम)

5. 449/2015 (147, 323, 506 IPC)

6. 309/2020 (323, 504, 506, 307 IPC)

7. 329/2022 (354, 323, 504, 506, 447 IPC)

8. 335/2022 (419, 420, 482 IPC)

नोएडा थाना सेक्टर 39 पर दर्ज मुकदमा

9. 514/2008 (323, 325, 506, 427, 308)

बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी ने पेड़ लगाने के विवाद में महिला से गालीगलौज और बदसलूकी की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और श्रीकांत त्यागी पर एफआईआर दर्ज की गई। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत की लग्जरी कारों को जब्त किया है। श्रीकांत त्यागी की एक फॉर्च्यूनर लखनऊ आरटीओ में रजिस्टर्ड है। उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। सरकार ने सिंबल का गलत दुरुपयोग किए जाने के मामले में भी कार्रवाई की है।

Tags:    

Similar News