केशव मौर्या बोले- यूपी में बिना किसी सीएम फेस के चुनाव लड़ेगी बीजेपी, कार्यकर्ता होंगे पार्टी का चेहरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि दशहरे के दिन मोदी जी जय श्रीराम नहीं कहते तो क्या अल्लाह हो अकबर कहते? दशहरे पर लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय श्री राम का जयकारा लगाया था, जिसका एक वर्ग ने विरोध किया था।

Update:2016-10-17 15:23 IST

बरेली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को कहा है कि बीजेपी यूपी 2017 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। साथ ही पार्टी बिना किसी सीएम फेस के चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता ही पार्टी के चेहरे होंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के हित के लिए सपा और बसपा का अंत ज़रूरी बताया। मौर्या ने कहा कि दोनों पार्टियां प्रदेश के विकास में बाधक हैं। लखनऊ में दशहरे के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा जय श्रीराम बोलने की आलोचना करने वालों को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया।

सपा पर निशाना

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि दशहरे के दिन मोदी जी जय श्रीराम नहीं कहते तो क्या अल्लाह हो अकबर कहते?

-दशहरे पर लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय श्री राम का जयकारा लगाया था, जिसका एक वर्ग ने विरोध किया था।

-केशव मौर्या ने यह भी कहा कि दशहरे और मुहर्रम पर प्रदेश में कई जगह पर साम्प्रदायिक हिंसा हुई जिसमें सरकार ने मुस्लिम तुष्टीकरण में एक पक्षीय कार्रवाई की।

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में जहां जहां हिंसा हुई है, वहां जाकर बीजेपी की टीम जांच करेगी।

-तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह चुनावी मुद्दा नही बल्कि महिलाओं के सम्मान का सवाल है।

जीत का दावा

-सोमवार सुबह बरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

-उन्होंने कहा कि बनारस हादसे में इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है, क्योंकि प्रशासन को मुख्यमंत्री का और आयोजकों को सपा प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन है।

Tags:    

Similar News