BJP नेता स्वतंत्र देव सिंह का दावा, यूपी में कानून मजबूत, मारे-मारे फिर रहे माफिया

सातों दिन गाँव, गरीब और किसान के विकास के लिए परिश्रम कर रहे है, उनके लिए यह देश ही परिवार है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने आज से प्रारम्भ हो रहे ग्राम चैपाल अभियान का शुभारम्भ किया। 

Update:2021-03-11 21:34 IST
चौरी-चौरा की घटना देश के स्वाधीनता के आंदोलन में एक निर्णायक मोड़- स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ के सलेमपुर, गंगागंज में आयोजित ग्राम चैपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के चलते बडे-बडे माफिया व अपराधी मारे-मारे फिर रहे है। उनकी सम्पत्तियों पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में गरीब, किसान, वंचित, पिछडे़, अनुसूचित वर्ग के अधिकारों को कोई छीन नहीं सकता।

किसान के विकास के लिए परिश्रम कर रहे

 

उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी और माननीय योगी जी बिना रुके-बिना थके 24 घंटे, सातों दिन गाँव, गरीब और किसान के विकास के लिए परिश्रम कर रहे है, उनके लिए यह देश ही परिवार है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज से प्रारम्भ हो रहे ग्राम चैपाल अभियान का शुभारम्भ किया।

यह पढ़ें....सिपाही ने रुद्राक्ष बेच रही महिला का हाथ जूते से कुचला, SSP ने तत्काल लिया एक्शन

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

पार्टी के पदाधिकारी, केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक तथा वरिष्ठ नेता आज 11 मार्च से 18 मार्च तक ग्राम चैपाल अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तथा ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर प्रत्येक गांव की प्रत्येक चैखट तक पहुंचेगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 12 मार्च को लखमीपुर खीरी में ग्राम चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों के बीच संवाद करेंगें।

योगी सरकार की योजनाएं

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुँच रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 40 लाख से अधिक लोगों को आवास दिए गए। 2 करोड़ 61 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ। उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 42 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि से किसान के चेहरे पर खुशी लाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि एम.एस.पी. में लगभग दोगुना वृद्धि करके किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है।

युवाओं के साथ छल

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जहां सपा-बसपा की सरकारों ने युवाओं के साथ छल किया। वहीं योगी सरकार पिछले 4 वर्षों में 4 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दे चुकी है। योगी सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग देने का कदम उठाया है। गत 4 वर्षों में “एक जनपद एक उत्पाद” योजना के तहत 25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया इस योजना से उन लोगों को सहायता प्राप्त हुई जिनकी रोजी-रोटी सपा-बसपा ने छीन ली थी।

यह पढ़ें....अजीबो गरीब मामला: बेटी के एक नहीं 4 बॉयफ्रेंड, पिता ने उठाया हैरतअंगेज कदम

त्रेता युग जैसा अनुभव

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अयोध्या का दीपोत्सव और काशी की देव दीपावली के दौरान त्रेता युग जैसा अनुभव हुआ है। कुम्भ का भव्य आयोजन में देश और दुनिया से आये लगभग 25 करोड़ लोग इस आयोजन में शामिल हुए। कावड़ यात्रा में डी.जे भी बजा और पुष्पवर्षा भी हुई। सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 4 वर्षों में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। पिअयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिस धारा 370 को छूने में विपक्ष के हाथ कांप उठते थे, माननीय अमित शाह जी ने माननीय मोदी जी के नेतृत्व में एक झटके में धारा 370 को उखाड़ फेंका है। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, सांसद कौशल किशोर, जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट श्रीधर अग्निहोत्री

Tags:    

Similar News