भाजपा का बड़ा एलान: स्वतंत्र देव सिंह को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

वैसे तो मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है, क्योंकि अन्य किसी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया है। ऐसे में कल चुनाव पर्यवेक्षक नये अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।

Update: 2020-01-16 11:05 GMT
Swatantra Dev Singh

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी में संगठन का चुनाव होने जा रहा है। इस ​क्रम में उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख गुरुवार 16 जनवरी यानी आज थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्षी पद हेतु स्वतंत्र देव सिंह ने अपना नामांकन कर दिया है।

वैसे तो मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है, क्योंकि अन्य किसी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया है। ऐसे में कल चुनाव पर्यवेक्षक नये अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।

ये भी पढ़ें—पाकिस्तानी हैं कांग्रेस के ये नेता, यकीन न हो तो यहां देख लें सबूत

गौरतलब है कि डॉ.मुरली मनोहर जोशी जनसंघ के इतिहास में पहली बार 1974 में मतदान के जरिए अध्यक्ष चुना गया था। उस समय डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने रविंद्र किशोर शाही के खिलाफ नामांकन किया था उस समय जनसंघ की स्थापना सदस्यों में से एक नेता सुंदर सिंह भंडारी चुनाव करवा रहे थे। चुनाव में रविंद्र शाही भारी पड़े और डॉ.जोशी को हरा कर प्रदेश अध्यक्ष बने।

कलराज मिश्रा के दुबारा अध्यक्ष बनने पर फंसा था पेंच

सन 2000 में कलराज मिश्र दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने को थे। लेकिन उस समय रामप्रकाश त्रिपाठी सामने आए और अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन कर दिया। लेकिन रामप्रकाश त्रिपाठी का पर्चा ही खारिज हो गया था और बीजेपी चुनाव कराने से बच गई। चुनाव पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव एवं बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में स्वतंत्रदेव सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

ये भी पढ़ें—यूपी की दो बेटियां: गांव की पगडंडियों से चलकर क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम

बीजेपी के चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ने प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा कर दी है। पश्चिम क्षेत्र से 66, ब्रज से 61, कानपुर बुंदेलखंड से 45 अवध से 74, काशी से 59 और गोरखपुर से 59 सदस्यों के नाम की घोषणा की गई है। सदस्यों को 17 जनवरी को पार्टी मुख्यालय पर बुलाया गया है। यही लोग प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

Tags:    

Similar News