Bulandshahr News: भूपेंद्र चौधरी का वरुण गांधी पर तीखा हमला, बोले हो सकता है अपना कहीं और भविष्य तलाश रहे हो!

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार संगठन व प्रशासन राज्य हित में काम कर रहे हैं।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2022-10-15 11:13 GMT

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार संगठन व प्रशासन राज्य हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने नेपाल से यूपी में आ रहे जल प्रवाह को बड़ी समस्या बताते हुए कहा स्थानीय निकाय स्तर पर अधिकारियों की बैठक कर समस्याओं के निस्तारण का काम किया जा रहा है। उन्होंने वरुण गांधी के बयान को लेकर कहा कि हो सकता है वह अपना भविष्य कहीं और तलाश रहे हो इसीलिए गलत बयानी कर रहे हैं उनके निजी विचार ये हो सकते हैं कि सरकार और अधिकारी सुन नहीं रहे।

बुलंदशहर में आज हुए हार्डवेयर व्यापारी के अपहरण को लेकर उन्होंने कहा कि शीघ्र व्यापारी को बरामद करने में पुलिस टीमें लगी है सरकार सुरक्षा न्याय और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज बुलंदशहर के राइजिंग फार्म हाउस में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में भाजपा का इतिहास एवं विकास के विषय पर सत्र को संबोधित किया, तीन चरणों में भाजपा के इतिहास को बताया, कहा कि प्रथम चरण में जनसंघ से 1980 तक, दूसरे चरण में 6 अप्रैल 1980 से 2014 तक एवं तीसरे चरण में 2014 से अब तक भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का व्यापक जनाधार है। पूर्वोत्तर राज्यों में अधिकतर भाजपा की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि समूचे हिंदुस्तान की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने भगवान श्री राम का मंदिर बनवाया, धारा 370 व 35a को हटाने का काम किया, कांशी विश्वनाथ कॉरिडोर, बाबा महाकाल उज्जैन नगरी में कॉरिडोर बनवाया जो कि हमारी बड़ी धार्मिक उपलब्धि है।

युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ता 

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने युवा मोर्चा प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिजली, पानी, सड़क सुरक्षा दी है। गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार को खत्म किया है। मोदी ने केंद्र सरकार व योगी ने प्रदेश सरकार में सराहनीय कार्य किए हैं। प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने किया। शिविर में जिला प्रभारी सुनीता दयाल, डॉ भोला सिंह, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, चंद्र मोहन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम, विधायक प्रदीप चौधरी, अनिल शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, संजय शर्मा, मीनाक्षी सिंह, अजय त्यागी, दीपक दुलारा, संजय माहेश्वरी, विकास चौहान, दीपक ऋषि, नागेंद्र प्रधान, शशि शर्मा, गौरव सोलंकी, नवीन शर्मा, किशनपाल सिंह आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News