BJYM Meet in Agra: आगरा में तीन दिवसीय भाजयुमो का प्रशिक्षण वर्ग का होगा आयोजन, सीएम योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

BJYM Meet in Agra: आगरा में 6, 7 और 8 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-08-02 10:00 GMT

Agra: आगरा में तीन दिवसीय भाजयुमो का प्रशिक्षण वर्ग आयोजन

BJYM Meet in Agra: आगरा में 6, 7 और 8 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) करेंगे। प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh), राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष (National General Secretary Organization BL Santosh) समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के इतिहास की दी जाएगी जानकारी

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग (three day training class) के आयोजन को लेकर भाजयुमो ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी दी। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा (BJP) के इतिहास और संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। भाजपा की नीतियों से सभी को अवगत कराया जाएगा ।

पूरे प्रदेश से जुड़ेंगे भाजयुमो के 300 पदाधिकारी

आगरा में आयोजित होने जा रहे भाजयुमो (BJYM) के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग (state training class) में देश भर से 300 पदाधिकारी भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजन स्थल को ब्रज थीम पर सजाया जाएगा । कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति दायित्व और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा । प्रशिक्षण वर्ग में हर दिन पार्टी के बड़े नेता आगरा पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल दायित्व की जानकारी देंगे ।

यह बड़े नेता होंगे कार्यक्रम में शामिल

आगरा के एस एन जे गोल्ड फार्म हाउस फतेहाबाद रोड पर आयोजित होने वाले भाजयुमो के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य, दार्जिलिंग सांसद राजू विस्टा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी समेत अन्य बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News