Agra News: चम्बल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, जारी किया गया अलर्ट, दो ट्रेनें कैंसिल

Agra News: आगरा में चम्बल नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। चम्बल नदी में 130 मीटर का जलस्तर खतरे की तरफ इशारा करता है।

Written By :  Rahul Singh
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-08-05 06:49 GMT

बढ़ा चम्बल नदी का जलस्तर pic(social media)

Agra news: आगरा में लगातार बारिश के चलते चम्बल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशाासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। और लोगों को उचित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था कर ली है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश ने रेलवे की परेशानी भी बढ़ा दी है। ब्रिज के नीचे नदी है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते दो ट्रेन कैंसिल कर दी गयी।

रिहायशी इलाकों में घुसा पानी pic(social media)

आगरा में चम्बल नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। चम्बल नदी में 130 मीटर का जलस्तर खतरे की तरफ इशारा करता है। लेकिन जनपद में लगातार हो रही बारिश और गोकुल बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से चम्बल नदी का जलस्तर 132.7 मीटर से भी ऊपर पहुच चुका है। चम्बल के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीमावर्ती गावो में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गांव के सभी लोगो को जरूरी एतिहात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौके की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग के साथ तहसील के अधिकारी मौके पर हैं। जिला प्रशासन की टीम मौके पर रही है। एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है।

पलायन करने को मजबूर है लोग pic(social media)

आधा दर्जन से ज्यादा गांवो पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा

चम्बल नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के किनारे बसे गांवो में जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से मऊ की मड़ैया, उमरेठ पुरा, भटपुरा समेत करीब आधा दर्जन गांव बुरी तरह प्रभावित है। कुछ गांव में तो बाढ़ का पानी भर आया है। हालात ये है कि पानी के बहाव को देखते हुए ग्रामीण गांव से पलायन का मन बना रहे हैं।

जलमग्न हुआ पूरा इलाका pic(social media)

बाह तहसील को ढाई लाख और तहसील खेरागढ़ को 1 लाख रुपये की मदद

चम्बल नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से नदी किनारे बसे गांवो में बाढ़ का खतरा खड़ा हो गया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी आगरा ने बाह तहसील को ढाई लाख रुपये और खेरागढ़ तहसील को 1 लाख रुपये जारी किए है। जिलाधिकारी आगरा प्रभू एन सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ आपदा के दौरान किसी भी ग्रामीण को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।

135 मीटर तक पहुँच सकता है चम्बल नदी का जलस्तर

चम्बल नदी का जलस्तर 132.7 मीटर तक पहुँच गया था। जलस्तर अब बढ़कर 133 मीटर हो गया है। जल्द ही चम्बल नदी का जलस्तर 135 मीटर तक बढ़़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

स्कूलों में किया गया वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम

चम्बल नदी किनारे बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने आसपास के स्कूलों में ग्रामीणों की रिहायश के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्कूलों में इंतजाम कर दिए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को आसानी से स्कूलों में शिफ्ट किया जा सकें।

बारिश के मौसम ने बढ़ाई रेलवे की परेशानी, रद्द की गई दो ट्रेनें

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश ने रेलवे की परेशानी भी बढ़ा दी है। बारिश के कारण उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने दो ट्रेनें रद्द कर दी हैं। दोनों ट्रेनें अब गंतव्य तक नहीं जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने खतरे को देखते हुए ट्रेन संख्या 01897 झांसी-आगरा-जंक्शन और ट्रेन संख्या 01808 आगरा-झांसी जंक्शन को कैंसिल कर दिया है।

दो ट्रेनें रद्द pic(social media)

ट्रेन कैंसिल करने की वजह

दरअसल आगरा झांसी रेलवे मार्ग पर कोटा डबरा स्टेशन के बीच में ब्रिज नंबर 1176/1 है। ब्रिज के नीचे नदी है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस खतरे को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने दोनों ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली दोनों ट्रेनों को फिलहाल कैंसिल कर दिया है। ट्रेन कब द्वारा संचालित की जाएंगी इसकी जानकारी अभी रेलवे द्वारा नहीं दी गई है । 

Tags:    

Similar News