Agra News: आगरा मेट्रो ने पेश की उत्कृष्टता की मिसाल, कम समय में प्रायोरिटी कॉरिडोर में रखा गया पहला पीयर कैप

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने उत्कृष्टता की एक और मिसाल पेश की है। यूपी मेट्रो की आगरा टीम ने आगरा मेट्रो निर्माण..

Report :  Rahul Singh
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-18 17:22 GMT
मेट्रो के परियोजना में काम करने वाले अधिकारी पूजा करते हुए

Agra News: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने उत्कृष्टता की एक और मिसाल पेश की है। यूपी मेट्रो की आगरा टीम ने आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना के शुभारंभ के बाद महज 8 महीने और 11 दिन में पहला पीयर रखकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने इस उप्लब्धि के लिए आगरा टीम की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी के साथ जारी है, ऐसे में निर्धारित समय में आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना का पूरा कर लिया जाएगा।


आगरा मेट्रो का निर्माण कार्य होता हुआ

धानमंत्री द्वारा आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना का शुभारंभ किया गया था

यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव कहा कि 7 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद महज 8 महीने में पहले पीयरकैप का सफलतापूर्वक परिनिर्माण बड़ी उपलब्धि है। यूपी मेट्रो ने कड़ी मेहनत के साथ इस मुकाम को हासिल किया, जो कि बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो का निर्माण कार्य तेज गति के साथ जारी है ऐसे में निर्धारित समय में मेट्रो निर्माण का काम पूरा किया जाएगा।


निर्माण कार्य में लगे भारी मशीनरी


बता दें बुधवार सुबह 6 बजे पूजा-अर्चना के बाद पहले पीयरकैप को सफलतापूर्वक पीयर पर रखा गया। इस दौरान आगरा मेट्रो रेल परियोजना के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पहले पीयर कैप की लॉन्चिंग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक को डायवर्ट ट्रैफिक मैनेजमैंट किया गया। पीयरकैप को ट्रक के जरिए कास्टिंग यार्ड से साइट तक लाया गया। इसके बाद 400 टन की मोबाइल क्रेन की मदद से 9.3 मी. x 2.9 मी. x 1.8मी. आकार वाले 65 टन के पीयरकैप को पीयर पर रखा गया।

सभी मानकों का पालन करते हुए पीयरकैप का परिनिर्माण किया गया

इस दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए पीयरकैप का परिनिर्माण (लॉन्चिंग) किया गया। मेट्रो के ऐलिवेटिड भाग में वायाडक्ट निर्माण के प्रीकास्ट तकनीक के जरिए कास्टिंग यार्ड में पीयरकैप का निर्माण किया जा रहा है। पीयररकैप को पीयर (पिलर) के उपर रखा जाता है। वायाडक्ट में पीयरकैप के उपर ही यू-गर्डर को रखा जाता है। ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।


निर्माण कार्य में लगे भारी मशीनरी


इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Tags:    

Similar News