Agra News: बटेश्वर पशु मेले में घुड़दौड़, पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Agra ki taja khabar: तीर्थ धाम बटेश्वर के प्रसिद्ध पशु मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन

Report :  Rahul Singh
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-11-08 16:11 GMT

प्रसिद्ध पशु मेले में घुड़दौड़ में घोड़े लेकर पहुंचे शख्स की फाइल तस्वीर(फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Agra News: आगरा जनपद के ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर (tirth dham Bateshwar) में उत्तर भारत के प्रसिद्ध पशु मेले (pashu mela) में घुड़दौड़ प्रतियोगिता (ghoda daud pratiyogita) का आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया गया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता में अपने घोड़ों के साथ घुड़सवारों ने भाग लिया। प्रथम और द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले घुड सवारों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित किया गया।

आपको बता दें बाह ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर (tirth dham Bateshwar) में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पशु एवं लोक मेले का आयोजन जिला पंचायत आगरा द्वारा किया जा रहा है। पशु मेले में उत्तर प्रदेश सहित सटे मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, आदि राज्यों से पशु व्यापारी एवं दुकानदार प्रसिद्ध मेले में दूरदराज से पहुंचते हैं। सैकड़ों वर्ष पुराना मेला लगातार कार्तिक माह में लगता चला रहा है। सोमवार को पशु घोड़ा बाजार मेले में जिला पंचायत द्वारा घुड़दौड़ प्रतियोगिता (ghoda daud pratiyogita) का आयोजन किया गया।

घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह (Raja Aridaman Singh), जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा मंजू भदोरिया एवं पूर्व विधायक फतेहाबाद डॉ राजेंद्र सिंह मेले में पहुंचे। जहां घुड़दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में दर्जनभर से अधिक घुड़सवार व्यापारियों ने अपने घोड़ों के साथ भाग लिया। घुड़सवारों ने अपने नामी-गिरामी घोड़ों के साथ दौड़ प्रतियोगिता में जमकर दौड़ लगाई और कार्यक्रम को रोमांचित कर दिया।

घुड़दौड़ प्रतियोगिता (ghoda daud pratiyogita) में फिरोजाबाद निवासी भोला उस्ताद के हीरो नाम के गुजराती नस्ल के घोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। घोड़ा मालिक घोड़ा उस्ताद ने बताया कि वह 9 वर्ष से लगातार बटेश्वर मेले की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते चले आ रहे हैं। लगातार उस्ताद का घोड़ा प्रथम स्थान पर जीत दर्ज कर चला रहा है। राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगिता में 17 बार हीरो जीत अपने नाम दर्ज कर चुका है। वही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हीरो की कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई।

वहीं बटेश्वर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान एटा के गांव नगला नेकराम निवासी घुड़सवार मालिक बीकेश यादव सिंह की मारवाड़ी किस्म की घोड़ी रानी ने प्राप्त किया। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है। प्रतियोगिता में वहीं तीसरा स्थान जिला एटा के एका निवासी मालिक साधु का सुल्तान नामक घोड़े ने जीत दर्ज कर अपना स्थान प्राप्त किया।

घुड़दौड़ प्रतियोगिता (ghoda daud pratiyogita) के आयोजन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह,(Raja Aridaman Singh) एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ा हीरो के मालिक भोला उस्ताद को 51 हजार रूपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मारवाड़ी घोड़ी रानी के मालिक बीकेश यादव को 21 हजार रुपए, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ा सुल्तान के मालिक साधु को 11 हजार रुपए का इनाम सहित प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया। वहीं प्रतियोगिता के बाद अलग-अलग नस्ल के घोड़ा और घोड़ियों का मेले में नृत्य देखने को मिला। इस दौरान नेताओं ने सभी व्यापारियों एवं प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर रेफरी भूपेंद्र सिंह राणा, पूर्व कोच, रामनरेश कठेरिया, घुड़सवार इंटरनेशनल खिलाड़ी, ब्लाक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान एवं मेला अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News