Agra News: JP Nadda ने यूपी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, पार्टी नेताओं से कही ये बात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा के दौरे पर है। आज उनका सारा कार्यक्रम होटल ताज विलास में था।

Report :  Rahul Singh
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-08 12:43 GMT

चिकित्सक सम्मेलन के दौरान जेपी नड्डा

Agra News: आगरा दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। होटल ताज विलास में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम सत्र की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे।




बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया किया है। दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। द्वितीय सत्र की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता का विश्वास जीतने की अपील की।

क्षेत्र में विकास और कार्यकर्ताओं का सहयोग किया जाए-जेपी नड्डा

राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि क्षेत्र में विकास और कार्यकर्ताओं का सहयोग किया जाए। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों को 350 सीटों का आंकड़ा पार करने का आह्वान किया है। करीब 3 घंटे की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फतेहाबाद रोड स्थित एस एन जे गार्डन पहुंचे और चिकित्सकों द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मेलन में शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा


कार्यक्रम में चिकित्सकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच पर स्वागत सम्मान किया। मंच से दिए गए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंच से दिए गए अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा कि सरकार ने कोरोना संकटकाल में अविश्वसनीय काम किया है।

 सरकार हर कदम पर चिकित्सकों के साथ है-जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर चिकित्सकों के साथ है। चिकित्सकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी भी सबके साथ साझा की। बैठक में शामिल होकर लौटे संगठन पदाधिकारियों ने मीडिया से बात की बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। 

Tags:    

Similar News