दो लाख का इस्तीफा Instagram Viral Video : इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर लेकर वीडियो बनाने वाली महिला सिपाही को देना होगा हर्जाना

Instagram Viral Video : सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम में वर्दी पहने हुए एक महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन सुर्खियों में आने बाद अब इनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।;

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update:2021-09-15 07:36 IST

रिवाल्वर वाली सिपाही  (फोटो- सोशल मीडिया)

Instagram Viral Video : बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम में वर्दी पहने हुए एक महिला सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था। इस महिला सिपाही का नाम प्रियंका मिश्रा है। ऐसे में अब आगरा में तैनात प्रियंका का वर्दी में वीडियो सुर्खियों में आने बाद इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वहीं विभाग ने भी प्रियंका मिश्रा को नोटिस दे दिया है। जिसमें लिखा है कि प्रियंका को 1.82 लाख रुपये पुलिस विभाग में जमा करने होंगे। जिसमें से 1.52 लाख रुपये सरकार ने उनकी ट्रेनिंग पर खर्च किए थे।

सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो बनाना एक महिला सिपाही को काफी ज्यादा भारी पड़ गया। जिससे नौकरी तो साथ अब जुर्माना भी भरना पड़ेगा। 1.82 लाख रुपये पुलिस विभाग में जमा करने होंगे। जबकि रिवॉल्वर लेकर वीडियो बनाने वाली कांस्टेबल बाकी राशि अन्य देय से संबंधित है। फिलहाल इस्तीफा स्वीकार करने के बाद प्रियंका को नोटिस दे दिया गया है।

वर्दी में रिवाल्वर वाला वीडियो वायरल

दरअलस यूपी के औरेया जिले की प्रियंका मिश्रा 10 अक्टूबर 2020 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुईं थीं। हाल ही में 24 अगस्त को प्रियंका का वर्दी में रिवाल्वर वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। जिसके चलते प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंपा था। इस कड़ी में प्रियंका का इस्तीफा ले लिया गया है।

मामले के बारे में एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पुलिस नियमावाली के अनुसार, उनका इस्तीफा स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति की श्रेणी में नहीं आता। ऐसी स्थिति में कर्मचारी से ट्रेनिंग का खर्चा वसूला जाता है।

बता दें, सरकारी लेखा-जोखा के अनुसार प्रियंका ने 225 दिन तक ट्रेनिंग की थी। प्रत्येक महीने उनकी ट्रेनिंग पर 20280 रुपये खर्च हुए थे। इस ट्रेनिंग में खर्च हुए 1.52 लाख रुपये सहित उन्हें 1.82 लाख रुपये जमा करने का नोटिस दिया गया है। शेष रकम अन्य देय से संबंधित है। लेकिन अब प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर फालोअर्स की भीड़ लग गई है।


Tags:    

Similar News