Aligarh News: AMU में चाहिए एंट्री तो लिखिए पहले नाम, पता और मोबाइल नंबर

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नए नियम के तहत वाहन पास और आईडेंटिटी कार्ड की वैधता खत्म हो जाने पर अब रजिस्टर पर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखने के बाद ही कैंपस में प्रवेश मिलेगा।

Written By :  Garima Singh
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-08-05 01:44 GMT

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय pic(social media)

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने कैंपस में प्रवेश के लिए कड़े नियम बना दिये हैं। अब विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश करने वालों को अपना आइडेंटिटी कार्ड या वाहन पास दिखाना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय के अंदर अवैध लोगों को प्रवेश करने से रोकने के लिए बुधवार को यह नई व्यवस्था बनाई गयी है।

अब बिना ID कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश (File Photo) pic(social media)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में गुटबाजी में बिहार के युवक को गोली लगने के बाद रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने नोटिस जारी किया है। जिसके तहत अब यूनिवर्सिटी के एंट्री गेट पर रजिस्टर रखा जाएगा। जिसमें यूनिवर्सिटी के अंदर आने वालों का नाम, पता सहित मोबाइल नंबर लिखा जाएगा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एंट्री करने के लिए कई गेट हैं। जिसमे बाबे सैयद गेट, सैंटनरी गेट, डेंटल कालेज गेट, एबीके यूनियन स्कूल गेट शामिल है। इन्हीं गेट से टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन अंदर प्रवेश करते हैं।

AMU प्रशासन ने नए नियमों के तहत नोटिस जारी की pic(social media)

विश्वविद्यालय के अंदर अवैध लोगों को प्रवेश करने से रोकने के लिए बुधवार को नई व्यवस्था के लिए नोटिस जारी किया गया है। हालांकि प्रॉक्टर ऑफिस की तरफ से यूनिवर्सिटी से जुड़े कर्मियों के लिए वाहन पास ईश्यू किये जाते है। लेकिन यूनिवर्सिटी के अंदर सुलेमान हॉल में बाहरी युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना और फायरिंग की घटना को लेकर अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश करने वालों को अपना आइडेंटिटी कार्ड या वाहन पास दिखाना अनिवार्य होगा।

बता दें कि प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम ने सिक्योरिटी गार्ड को आइडेंटिटी कार्ड और वाहन पास चेक करने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों के वाहन पास और आईडेंटिटी कार्ड की वैधता खत्म हो गई है। अब उन्हें रजिस्टर पर अपना नाम और मोबाइल लिखकर ही विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश मिल सकेगा। इससे पहले भी कुलपति डॉ तारिक मंसूर ने एएमयू के सिक्योरिटी गार्ड को हिदायत की थी। कैंपस के अंदर बाहरी लोग घुड़सवारी के लिए पहुंच जाते थे। इस घटना पर एएमयू कुलपति ने सिक्योरिटी इंचार्ज पर नाराजगी व्यक्त की थी।

अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 30 हजार से ज्यादा छात्र अध्ययन करते है। कोरोना के चलते हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षक भी घर से ही छात्रों को पढ़ाई करा रहे हैं। सुबह के समय प्रोफेसर व टीचर विभाग में आकर अपना काम निफ्टाते हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से असामाजिक तत्व एएमयू के विभागों में पहुंचकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दे रहे है।

विभागों में ताला लगा होने के बावजूद घटनाएं हो रही है। हालांकि चोरी की कोई बात सामने नहीं आई है। कैंपस के अंदर बॉटनी डिपार्टमेंट, मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज डिपार्टमेंट और कम्युनिटी कॉलेज में तोड़फोड़ की गई है। इन विभागों में सीसीटीवी खराब पड़े हैं। जिसके चलते तोड़फोड़ करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं अब सीसीटीवी कैमरे को सही करा कर प्रॉक्टर ऑफिस की तरफ से विभागों में मॉनिटरिंग कराई जा रही है।

विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर पिछले एक सप्ताह में तीन विभागों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। जिसको लेकर के विश्वविद्यालय प्रशासन हैरान है। आखिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रात्रि में कौन तोड़फोड़ कर रहा है। कैंपस के अंदर विभागों में ताला लगा होने के बावजूद तोड़फोड़ की गई। ऐसे में अब विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा को लेकर रजिस्ट्रार चिंतित है और नोटिस जारी किया है।

बढ़ाई गयी निगरानी

विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कैंपस के अंदर सुरक्षा को लेकर अब कड़े उपाय अपनाए जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर हिंसा, फायरिंग और हत्या की घटना हो चुकी है। जिसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गये हैं। साथ ही सक्योरिटी गार्ड भी बढ़ाये गये हैं। खुले रास्तों को गेट लगाकर बंद किया गया। लेकिन फिर भी असामाजिक तत्व विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश पाते रहें और आपराधिक घटनाएं होती रहीं। अब कैंपस में घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।

Tags:    

Similar News