UP Election 2022 : आज 'जाट लैंड' में दहाड़ रहे हैं अखिलेश और जयंत, कार्यकर्ताओं में खासा जोश

Akhilesh Jayant Rally Aligarh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (samajwadi party) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) आज एक बार फिर संयुक्त रैली में जनता के सामने हैं।

Update:2021-12-23 11:30 IST

Akhilesh Jayant Rally Aligarh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 News) से पहले समाजवादी पार्टी (samajwadi party rally) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD Rally) आज एक बार फिर संयुक्त रैली में जनता के सामने हैं। अलीगढ़ (Aligarh News) के इगलास (Iglas) में आज 23 दिसंबर को दोनों युवा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन है। इस रैली के माध्यम से सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी एक साथ मंच साझा कर रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी और रालोद के तमाम नेता जुटे रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह है।

आज की यह रैली जयंत चौधरी के लिए बेहद खास है। क्योंकि, आज किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भी है। इगलास के मंडी रोड स्थित मैदान में सपा-रालोद की संयुक्त रैली में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बता दें, कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान जाट लैंड के रूप में रही है। और जाट मतदाताओं का विश्वास शुरू से ही राष्ट्रीय लोकदल  के साथ रहा है। जब से सपा और रालोद का गठबंधन हुआ है, दोनों के मतदाता अब गोलबंद होने लगे हैं। यह साथ चुनाव में जीत का समीकरण बैठाने में बिलकुल सटीक है। क्योंकि, सपा और रालोद के मतदाताओं का एक खास वर्ग है जो इनसे अर्से से जुड़ा है, जब ये साथ आएंगे तो बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।         

बता दें, कि इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और रालोद (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की संयुक्त रैली मेरठ में हो चुकी है। अभी तक दोनों ही दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला नहीं हो पाया है। ऐसे कयास हैं कि सपा, रालोद को करीब तीन दर्जन सीटें दे सकती है। कुछ सीटों पर सपा नेता रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 

Tags:    

Similar News