Etah Accident News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत

Etah Accident News: एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में दो बाइक सवार भाईयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा।

Report :  Sunil Mishra
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-01 06:08 GMT

दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Etah Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) जिले में के थाना रिजोर क्षेत्र में दो बाइक सवार भाई एटा से फिरोजाबाद अपनी बहन के घर देर शाम जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइक सावर भाईयों को रौंद दिया। जिसके बाद एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले का है। जहां थाना रिजोर क्षेत्र में दो बाइक सवार भाईयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दोनों बाइक सवार भाई एटा से फिरोजाबाद अपनी बहन के घर जा रहे थे। जहां सड़क में ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार बाइकों को कूचल दिया। जिससे मौके पर एक की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी। सूचना पाकर जिला चिकित्सालय पहुंचे परिजन उसके बाद कोहराम मच गया।

देर शाम हुआ हादसा 

प्रभारी निरीक्षक रिजोर संजीव त्यागी ने बताया कि बीती देर शाम एटा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मौहल्ला पीपल अड्डा निवासी वीरपाल के पुत्र गौरव व अर्जुन मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर जा रहे थे। तभी रास्ते में रिजोर मोड़ पर तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार दोनों भाईयो को रोंद डाला।

दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो:सोशल मीडिया)

जिससे 18 वर्षीय गौरव की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। और बडा भाई 22 वर्षीय अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और घटना की सूचना मृतक के 8को दी।

ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से फरार

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। वहीं घटना को अंजाम दे ट्रैक्टर चालक मय ट्रैक्टर के घटना स्थल से फरार हो गया है पुलिस ट्रैक्टर व उसके चालक का पता लगा रही है।

Tags:    

Similar News